T20 World Cup 2024 : साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

T20 World Cup 2024 : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब भारत और इंग्लैंड में से जो जीतेगा उसके साथ 29 जून को फाइनल मैच होगा।
T20 World Cup 2024 : साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

T20 World Cup 2024 : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में प्रवेश किया है। दरअसल त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और लंबे समय से अपने ऊपर लगे “चोकर्स” का लेबल हटाने में सफलता प्राप्त की।

दरअसल साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने क्रिकेट इतिहास में 5 बार वनडे और 2 बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार का सामना किया था। जिसके बाद टीम पर “चोकर्स” का लेबल लग गया था। हालांकि इस जीत के साथ, न सिर्फ टीम ने यह टैग हटाया है बल्कि टीम ने पहली बार फाइनल में कदम रखा और पिछले निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए एक नया अध्याय लिखा है।

मैच का पूरा विवरण :

जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान और अफ्रीका के बीच खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। हालांकि, उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और अफगानिस्तान की टीम केवल 56 रन पर ऑलआउट हो गई। त्रनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का कहर देखने को मिला जिनके आगे अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका।

साउथ अफ्रीका की आसान जीत:

वहीं साउथ अफ्रीका ने 56 रन का लक्ष्य आसानी से 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जानकारी के अनुसार रीजा हेंड्रिक्स ने 29 रन बनाए और कप्तान एडेन मार्करम ने 12 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाए। रीजा हेंड्रिक्स ने नाबाद 15 और कप्तान एडेन मार्करम ने 12 रन बनाए। अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी ने क्विंटन डी कॉक को 5 रन पर बोल्ड कर एकमात्र सफलता हासिल की।

मैन ऑफ द मैच:

इस मैच में मार्को यानसन ने जबरदस्त परफॉर्म किया। मार्को यानसन ने 3 ओवर में 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।

दरअसल अब सबकी नजरें आज रात के दूसरे सेमीफाइनल पर हैं, जो भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का निर्णय आज रात 8 बजे होगा, जब गयाना के प्रॉविडेंस स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। हालांकि बारिश की संभावना 40% तक घटने से मैच के होने की संभावना बढ़ गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews