
हाल ही में नेपाल में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने देश में हालात बिगाड़ दिए। वहीं अब इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए महिला ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप 2025 से काठमांडू को वेन्यू से हटा दिया गया है। अब यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा और पाकिस्तान के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। दरअसल इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत द्वारा की जा रही है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बिगड़े हुए संबंधों के चलते नेपाल को न्यूट्रल वेन्यू चुना गया था।
लेकिन अब काठमांडू को भी न्यूट्रल वेन्यू से हटा दिया गया है। अब पाकिस्तान के मुकाबले नए न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। बता दें कि बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत 11 नवंबर से होगी और मुकाबले 25 नवंबर तक खेले जाएंगे।
ये देश लेने वाले हैं हिस्सा
महिला ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप 2025 के टूर्नामेंट में कुल 7 देश हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका और नेपाल शामिल हैं। कुल 21 लीग मैच इसमें आयोजित किए जाएंगे और दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत द्वारा की जा रही है। इसके मुकाबले नई दिल्ली और बेंगलुरु में खेले जाने थे। हालांकि मुकाबले अभी दिल्ली और बेंगलुरु में ही खेले जाएंगे, मगर पाकिस्तान अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेलेगा।
नया न्यूट्रल वेन्यू जल्द ही तय किया जाएगा
वहीं अब नेपाल के मौजूदा हालातों को देखते हुए दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ द्वारा घोषणा की गई है कि नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के चलते मैच आयोजित करना सुरक्षित नहीं है। पाकिस्तान के मुकाबले के लिए नया न्यूट्रल वेन्यू जल्द ही तय किया जाएगा। दरअसल भारत टूर्नामेंट में सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। पिछले टूर्नामेंट में भी भारतीय महिला ब्लाइंड टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि उस दौरान ब्लाइंड क्रिकेट का डेब्यू भी था, जहां फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

