इस दिन होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो जाएगी। सभी की निगाहें इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के ऐलान पर टिकी हुई हैं। दरअसल हाल ही में भारतीय टीम ने कई बड़ी टी20 सीरीज खेली हैं, जिनमें युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में क्या इन खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट में मौका दिया जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
इस दिन होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

इस समय भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जबकि चौथा मुकाबला रद्द कर दिया गया था। वहीं अंतिम मुकाबला कल 19 दिसंबर को अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय फैंस के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। बता दें कि जल्द ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम का ऐलान किया जा सकता है।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह टूर्नामेंट और भी खास हो गया है।

कब होगा टीम का ऐलान?

जानकारी दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत को एक और महत्वपूर्ण सीरीज खेलनी है। भारत जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा। संभावना जताई जा रही है कि इस सीरीज में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इसे लेकर मेंस क्रिकेट सेलेक्शन कमेटी शनिवार 20 दिसंबर को बैठक करेगी। दरअसल इस दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी स्क्वाड का चयन किया जा सकता है और शनिवार को ही टीम का ऐलान भी संभव है।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका!

जानकारी दे दें कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत होने से एक महीने पहले तक सभी टीमों को अपने स्क्वाड का ऐलान करना अनिवार्य होता है। हालांकि आईसीसी की तकनीकी समिति की मंजूरी लेकर बोर्ड अपनी टीम में बदलाव कर सकता है। आईसीसी के नियमों के अनुसार टूर्नामेंट के लिए अधिकतम 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी जा सकती है। संभावना जताई जा रही है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी सूर्यकुमार यादव को ही कप्तान चुना जा सकता है, जबकि उपकप्तान के तौर पर शुभमन गिल नजर आ सकते हैं। टीम में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा को शामिल किया जा सकता है। दोनों ही खिलाड़ी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी और फील्डिंग में भी योगदान दे सकते हैं। इसके साथ ही संजू सैमसन और जितेश शर्मा को विकेटकीपर के तौर पर चुना जा सकता है। वहीं ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के अलावा शिवम दुबे भी नजर आ सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का संभावित स्क्वाड इस प्रकार हो सकता है।

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews