क्या आप भी ईडन गार्डन में देखने वाले हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले? पहले टिकट की कीमतों पर डाल लें नजर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इसके लिए आईसीसी की ओर से शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है, जबकि मुकाबलों की टिकट बिक्री भी शुरू हो चुकी है। इसी सिलसिले में ईडन गार्डन में होने वाले मुकाबलों की टिकट कीमतें सामने आई हैं। चलिए जानते हैं दर्शकों को ईडन गार्डन में मुकाबला देखने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे।
क्या आप भी ईडन गार्डन में देखने वाले हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले? पहले टिकट की कीमतों पर डाल लें नजर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। आईसीसी की ओर से पहले फेज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। वहीं शेड्यूल जारी होने के बाद ही टिकट बिक्री भी शुरू कर दी गई है। इस दौरान ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम ईडन गार्डन में होने वाले मुकाबलों के लिए टिकटों की कीमतें सामने आई हैं। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बुधवार को आधिकारिक रूप से अलग-अलग मैचों के लिए टिकटों की दरों का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि दर्शकों को ₹100 से लेकर ₹10000 तक की रेंज में टिकट मिलेंगे।

कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले मुकाबलों की टिकट कीमतों को देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि टिकट आम दर्शकों से लेकर प्रीमियम दर्शकों तक के लिए रखी गई हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। भारतीय फैंस के लिए यह टूर्नामेंट और भी खास होने वाला है।

इन मुकाबलों की टिकट सस्ती

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार फिर ईडन गार्डन मैदान पर बड़े मुकाबले खेले जाएंगे और इन मुकाबलों की टिकटों को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे सकता है। हालांकि ग्रुप स्टेज, सुपर हिट और सेमीफाइनल जैसे मुकाबलों की टिकट कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। ईडन गार्डन में होने वाले मुकाबलों पर नजर डालें तो इनमें बांग्लादेश बनाम इटली, इंग्लैंड बनाम इटली और वेस्टइंडीज बनाम इटली जैसे ग्रुप मुकाबलों के लिए टिकटों की कीमतें थोड़ी कम रखी गई हैं। इन मुकाबलों में हॉस्पिटैलिटी यानी प्रीमियम टिकट भी ₹4000 में मिल जाएगी। वहीं लोअर ब्लॉक बी और एल की टिकट मात्र ₹1000 में उपलब्ध होगी।

ग्रुप स्टेज मुकाबलों की टिकटें थोड़ी महंगी

अगर बड़े मुकाबलों पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश और इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश जैसे बड़े ग्रुप स्टेज मुकाबलों की टिकटें थोड़ी महंगी रखी गई हैं। इन मुकाबलों की प्रीमियम टिकट ₹5000 की होगी, जबकि लोअर ब्लॉक बी और एल की टिकट ₹1500 की होगी। वहीं लोअर ब्लॉक एफ और के की टिकट ₹1000 और लोअर ब्लॉक डी, ई, जी, एच और जे की टिकट ₹500 की होगी। सबसे सस्ती टिकट अपर ब्लॉक की होगी, जो ₹300 में उपलब्ध करवाई जाएगी।

इन मुकाबलों की टिकट सबसे महंगी

वहीं ईडन गार्डन में होने वाले सुपर हिट और सेमीफाइनल मुकाबलों में दर्शकों को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। बता दें कि इन मुकाबलों में प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी टिकट की कीमत ₹10000 तय की गई है। अगर आप लोअर ब्लॉक बी और एल की टिकट खरीदना चाहते हैं तो आपको ₹3000 खर्च करने होंगे। इसके अलावा एफ और के की टिकट लेने के लिए ₹2500 खर्च करने होंगे, जबकि डी, ई, जी, एच और जे की टिकट खरीदने के लिए ₹1500 खर्च करने होंगे। अपर ब्लॉक टिकटों की कीमत ₹900 रखी गई है। ऐसे में अगर आप भी टी20 वर्ल्ड कप ईडन गार्डन में देखना चाहते हैं तो आप टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews