टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए भारत-पाकिस्तान समेत इन 9 टीमों ने किया क्वालीफाई, अब सिर्फ 3 स्थान बाकी

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। दरअसल भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान समेत अब तक 9 टीमों ने अगले विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब केवल तीन स्थान खाली हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए भारत-पाकिस्तान समेत इन 9 टीमों ने किया क्वालीफाई, अब सिर्फ 3 स्थान बाकी

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबलों से पहले ही 2028 संस्करण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के क्वालीफिकेशन नियमों के अनुसार अब तक नौ टीमों ने अगले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। भारत भी उन टीमों में शामिल है, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन के दम पर सीधे अगले टूर्नामेंट में जगह बनाई है। खास बात यह है कि ग्रुप चरण से बाहर होने के बावजूद पाकिस्तान भी मेजबान होने के कारण 2028 विश्व कप खेलेगा।

दरअसल 2028 महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। इसी वजह से मेजबान टीम को सीधे प्रवेश मिला है। बाकी टीमों ने 2026 टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन के आधार पर क्वालीफिकेशन हासिल किया है। अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इस बात पर रहेगी कि बाकी तीन स्थान किन टीमों के हिस्से में आते हैं।

क्वालीफिकेशन का नियम क्या है?

वहीं आईसीसी के तय नियमों के मुताबिक 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया था। दोनों ग्रुप की शीर्ष चार-चार टीमों को सीधे 2028 महिला टी20 वर्ल्ड कप का टिकट मिल गया है। इस आधार पर भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने अगले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

पाकिस्तान को सीधी एंट्री मिली

इन आठ टीमों के अलावा मेजबान होने के कारण पाकिस्तान को भी सीधी एंट्री मिली है। यानी अब तक कुल नौ टीमें तय हो चुकी हैं। इसके बाद 10वीं टीम का फैसला आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग के आधार पर होगा। इसके लिए 6 जुलाई के बाद जारी होने वाली रैंकिंग को आधार माना जाएगा। मौजूदा स्थिति को देखें तो आयरलैंड इस स्थान के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला आधिकारिक रैंकिंग जारी होने के बाद ही होगा। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विश्व कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्राथमिकता मिले और प्रतियोगिता का स्तर ऊंचा बना रहे।

अब किन टीमों के पास बचा है मौका?

दरअसल 2028 महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से नौ टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। एक स्थान आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भरा जाएगा, जबकि अंतिम दो टीमों का चयन ग्लोबल क्वालीफायर के जरिए होगा। इसका मतलब यह है कि अभी भी कई उभरती हुई टीमों के पास विश्व कप में जगह बनाने का मौका मौजूद है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews