टी20 वर्ल्ड कप का आज हो चुका है आगाज, भारत सुपर-12 में शामिल, जानें भारतीय टीम की ताकत और कमजोरी

टी20 वर्ल्ड कप का आज हो चुका है आगाज, भारत सुपर-12 में शामिल, जानें भारतीय टीम की ताकत और कमजोरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) टूर्नामेंट शुरू हो चुका है और आज श्रीलंका और नाम्बिया के दूसरे के आमने-सामने आ चुका है। भारत समेत 8 टीम सुपर 12 की टीम में शामिल। टूर्नामेंट के राउन्ड 2 में 8 टीमों का महा मुकाबला होगा। इस लिस्ट में पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान शामिल है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के ट्रॉफी अपने नाम की थी, लेकिन इस बार भारत भी मिशन टी-20 के लिए तैयारियां कर चुका है। आइए जानें भारतीय टीम की कमजोरी और ताकत।

यह भी पढ़े…7 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, एडवांस सैलरी सहित मिल सकता है बढ़े हुए DA का लाभ, एकमुश्त होगा एरियर का भुगतान! जानें अपडेट

इंडियन टीम की कमजोरी

इंडियन टीम की सबसे बड़ी कमजोरी गेंदबाजी है। टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए। हालांकि उनकी जगह मुहम्मद शमी ने जगह ले ली, लेकिन अब तब गेंदबाजी की हालत सही या गलत इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अन्य सुपर 12 टीमों के सामने भारत की गेंदबाजी एक कमजोर पॉइंट बन सकता है।

क्या है ताकत?

भारत की बल्लेबाजी काफी अच्छी है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज बल्लेबाज टीम में शामिल है। आर आश्विन और यूजेन्द्र चहल बेस्ट स्पिनर हैं। वहीं ऑल राउंडर हार्दिक पाण्ड्या मैच का माहौल बदलने की ताकत रखते हैं। देखा जाए तो टी-20 रैंकिंग में भारत ऑस्ट्रेलिया से भी अच्छा है, इंडियन टीम का टी-20 रैंक वन है।

यह भी पढ़े…कच्चे तेल के घटते दाम ने बढ़ाई चिंता, MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आज का ताजा भाव

22 अक्टूबर से सुपर-12 राउन्ड शुरू हो रहा है। 2007 में भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कैप्टनशिप में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत एक बार फिर ट्रॉफी जीतने की प्लानिंग में है। टीम में इस साल रोहित शर्मा, हार्दिक पाण्ड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, यूजेन्द्र चहल, आर आश्विन। अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी शामिल हैं। वहीं स्टैन्ड बाय में रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज का नाम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews