T20 World Cup : क्या आपके मन में भी आया है यह सवाल किसे मिलती है वर्ल्ड कप में जीती हुई रकम? टीम के खिलाडियों को क्या मिलता है? पढ़ें यह खबर

T20 World Cup : क्या आप जानते हैं वर्ल्डकप ट्रॉफी जीतने पर कितनी राशि दी जाती है और यह राशि खिलाड़ियों में कैसे बांटी जाती है? यदि आपके मन में भी यह सवाल आया है तो आज इस खबर में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
T20 World Cup : क्या आपके मन में भी आया है यह सवाल किसे मिलती है वर्ल्ड कप में जीती हुई रकम? टीम के खिलाडियों को क्या मिलता है? पढ़ें यह खबर

T20 World Cup : भारतीय क्रिकेट टीम ने 13 सालों बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हर तरफ भारतीय टीम को बधाई दी जा रही है। दरअसल इस मौके पर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं। एक ऐसा ही सवाल है कि जीतने वाली टीम को कितनी इनाम राशि मिलती है और यह राशि खिलाड़ियों में कैसे बांटी जाती है? आइए जानते हैं इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से।

भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत:

दरअसल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया है। भारतीय टीम की इस शानदार जीत ने न केवल देश का नाम रोशन किया, बल्कि खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई है।

जानिए किसे मिली कितनी इनाम राशि?

इसके साथ ही आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के प्रारंभ में ही प्राइज मनी का ऐलान कर दिया था। जानकारी के अनुसार इस बार कुल 93.5 करोड़ रुपये की इनाम राशि बांटी गई है। वहीं भारतीय टीम को खिताब जीतने पर 20.36 करोड़ रुपये मिले है। जानकारी के अनुसार उपविजेता साउथ अफ्रीका की टीम को 10.64 करोड़ रुपये की राशि दी गई।

अन्य टीमों के लिए प्राइज मनी:

-सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 6.55-6.55 करोड़ रुपये मिले।
-सुपर-8 में सफर खत्म होने वाली टीमों को 3.18 करोड़ रुपये मिले।
-ग्रुप स्टेज में तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों को 2.06 करोड़ रुपये दिए गए।
-जबकि सुपर-8 तक हर मैच जीतने वाली टीमों को 25.9 लाख रुपये की राशि दी गई।

इनाम राशि का वितरण:

आपको बता दें कि, किसी भी टूर्नामेंट में जीत के बाद इनाम की राशि को खिलाड़ियों में बराबर बांटा जाता है। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम करने के लिए खिलाडियों को जीत की राशि समान रूप से वितरित की जाती है। हालांकि, मैन ऑफ द मैच की राशि उस खिलाड़ी को मिलती है जिसने बेहतरीन प्रदर्शन किया हो।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews