Team India New Coach: इस दिग्गज कोच पर टिकी है BCCI की नजर, इस टीम को बना चुके है 5 बार चैंपियन, जानें इनका नाम

Team India New Coach: अब बीसीसीआई ने नए कोच के लिए आवेदन मंगाए हैं। जानकारी के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई है। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि टीम इंडिया को विश्व कप 2024 के दौरान ही नया हेड कोच मिल जाएगा।
Team India New Coach: इस दिग्गज कोच पर टिकी है BCCI की नजर, इस टीम को बना चुके है 5 बार चैंपियन, जानें इनका नाम

Team India New Coach: वर्तमान में, आईपीएल का 17वां सीजन चल रहा है, वहीं इसके बाद टीम इंडिया को अमेरिका-पश्चिमी इंडीज में टी20 विश्व कप खेलना है। दरअसल बीसीसीआई का पूरा ध्यान इस बार टी-20 विश्व कप जीतने पर है। वहीं इसके लिए टीम इंडिया का चयन कर लिया गया है। जानकारी दे दें कि रोहित शर्मा को इस टीम की कमान सौंपी गई है।

जबकि राहुल द्रविड़ कोच के रूप में टीम के साथ जुड़े रहेंगे, लेकिन टी 20 विश्वकप के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा। इसके चलते अब बीसीसीआई ने नए कोच के लिए आवेदन मंगाए हैं। जानकारी के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई है। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि टीम इंडिया को विश्व कप 2024 के दौरान ही नया हेड कोच मिल जाएगा।

स्टीफन फ्लेमिंग से भी की जा रही है चर्चा:

दरअसल बीसीसीआई इस बार विदेशी कोच को चुनने में ज्यादा रुचि दिखाते हुए नजर आ रह है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने टीम के हेड कोच के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी स्टीफन फ्लेमिंग के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर टॉम मूडी से भी संपर्क कर रही है।

जबकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि बोर्ड इन दोनों अनुभवी कोचों को बातचीत के लिए चुना है। हालांकि, अभी तक चर्चित नामों पर नजर डालें तो इसमें कुल 8 स्टार शामिल हैं, जिनमें 4 भारतीय और 4 विदेशी कोचों का नाम शामिल है।

चेन्नई को 5 बार बनाया है चैंपियन:

दरअसल BCCI ने दो प्रतिष्ठित कोचों के साथ संपर्क किया है। स्टीफन फ्लेमिंग, जो आईपीएल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रहे हैं, इनकी कोचिंग में टीम को 5 खिताब मिले हैं। दूसरी ओर, टॉम मूडी ने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था। फ्लेमिंग का अनुभव और उनका लंबा समय आईपीएल में कोच के रूप में, उन्हें भारतीय खिलाड़ियों के साथ अच्छा तालमेल बनाने की क्षमता देता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews