
Parvez Rasool retirement
इस समय टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज चल रही है। सीरीज से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास लेने की चर्चा खेल जगत में काफी ज्यादा हो रही थी। हालांकि भी ऐसा माना जा रहा है कि इस सीरीज के बाद दोनोंं की खिलाड़ी संन्यास ले सकते हैं लेकिन इस बीच, टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने संन्यास लेने की घोषणा की है जिनका नाम परवेज रसूल है। 36 साल के रसूल ने BCCI को अपने संन्यास की जानकारी दी।
रसूल का टीम इंडिया में डेब्यू
रसूल ने अपना टी20 डेब्यू विराट कोहली की कप्तानी में ग्रीन पार्क स्टेडियम में इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ किया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों में 5 रन बनाए. उन्होंने उस मैच में चार ओवर भी गेंदबाजी की और 32 रन देकर एक विकेट (मॉर्गन का) लिया। इसके बाद रसूल को टीम इंडिया में मौका ही नहीं मिला। बता दें कि रसूल टीम इंडिया के लिए खेलने वाले पहले कश्मीरी क्रिकेटर हैं।
टीम इंडिया के लिए खेले 2 मैच
परवेज रसूल को टीम इंडिया की ओर से खेलने के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले। रसूल ने जहां फर्स्ट क्लास में शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं इंटरनेशनल करियर केवल दो मैच ही खेले हैं जिनमें से एक वनडे और एक टी20 मैच शामिल है। रसूल रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ ट्रॉफी दो बार (2013/14 और 2017/18) जीती, जो उनके शानदार योगदान को दर्शाती है। उन्होंने 17 साल के फर्स्ट-क्लास करियर में 352 विकेट झटके और 5648 रन बनाए।
IPL में भी मिला मौका
परवेज रसूल दुनिया की सबसे बड़ी लीग IPL का भी हिस्सा रहे। उन्होंने तीन टीमों पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 11 मैच खेले। इन 11 मैचों में वह केवल चार विकेट ले सके और 17 रन बना सके। जिसके बाद उन्हें IPL भी ज्यादा मौके नहीं मिले।
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
