टीम इंडिया का जून प्लान तय, अफगानिस्तान और आयरलैंड के साथ खेलेगी सीरीज, पूरा शेड्यूल जारी

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का जून प्लान तैयार हो गया है। भारतीय टीम अफगानिस्तान और आयरलैंड के साथ सीरीज खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है।
Team India

Team India

इस समय देश में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की धूम मची हुई है। इस बीच, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम इंडिया जून में इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय टीम जून में ही अफगानिस्तान और आयरलैंड से सीरीज खेलेगी। अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम अगले महीने भारत दौरे पर आने वाली है। भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी।

बता दें कि अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ टेस्ट मैच 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में होगा। टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है। हालांकि ध्यान रखने की बात ये है कि ये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। हालांकि फिर भी टीम की कोशिश होगी मैच को अपने नाम किया जाए, ताकि आत्मविश्वास आए।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैच

बता दें कि भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के अलावा तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। जिसमें पहला मैच 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 17 जून, लखनऊ और सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में होना है। खास बात यह है कि इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा को शामिल किया गया है।

भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज

भारतीय टीम जून में ही आयरलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी। अफगानिस्तान से सीरीज खत्म कर भारतीय टीम आयरलैंड के दौरे पर जाएगी। जहां टीम दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। सीरीज का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है। भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच 26 जून को होगा, इसके बाद दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews