यशस्वी के दोहरे शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी में बनाया 396/10 रनों का बड़ा स्कोर

यशस्वी के दोहरे शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी में बनाया 396/10 रनों का बड़ा स्कोर

IND vs ENG 2nd test: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम पर एक और शानदार दोहरा शतक जोड़ा और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। विशाखापट्टनम के वायएस राजशेखर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग का निर्णय किया था और पहली पारी में टीम ने 396 रन बनाए। इसके बाद आज दूसरे दिन का खेल जारी है।

यशस्वी जायसवाल ने छक्का और चौका लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया:

वहीं आज यशस्वी जायसवाल ने छक्का और चौका लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया है, जिसने टीम इंडिया को इस मैच में एक मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है। यशस्वी जायसवाल के साथ ही, टीम इंडिया के बैटिंंग लाइन ने भी बेहद अच्छा प्रदर्शन किया। रविचंद्रन अश्विन के 20 रनों के योगदान के बाद टीम का स्कोर 396 हो गया है। वहीं इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ दोहरा शतक बनाने वाले यशस्वी जायसवाल की मेहनत और निरंतरता की जमकर सराहना की जा रही है।

हालांकि रविचंद्रन अश्विन की 20 रनो की महत्वपूर्ण पारी के बाद टीम इंडिया का पहली पारी का स्कोर 396 हो गया है। अब देखना होगा की भारत के गेंदबाज़ इंग्लैंड को कितने स्कोर पर रोक पाते है। भारत की पहली पारी के स्कोर से साफ है कि भारतीय बैटिंग लाइन ने मजबूती के साथ बल्लेबाजी की है।

यशस्वी जायसवाल की इस शानदार प्रदर्शन से साफ है कि वह बहुत अच्छी फॉर्म में हैं और इसे देखकर टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी फायदा मिल रहा है। उन्होंने अपनी बैटिंग से टीम को बड़ी उम्मीद दिखाई है। इस टेस्ट मैच का महत्वपूर्ण हिस्सा अभी बाकी है, और दूसरे दिन देखना होगा की भारत इंग्लैंड को कितने स्कोर पर रोक पाती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews