आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा पांचवां T20 मैच, इन खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम

आज भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांचवां T20 मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आज होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा पांचवां T20 मैच, इन खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की T20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुका है। इंग्लैंड आज इस सीरीज में दूसरा मैच जीतने की कोशिश करेगा, जबकि भारतीय टीम 4-1 से जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। भारत आज के मैच के लिए टीम में कुछ बड़े बदलाव कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, जबकि उन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है, जिनकी फॉर्म का आकलन बीसीसीआई करना चाहती है। इसमें मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल हो सकता है।

इन खिलाडियों को दिया जा सकता है आराम

दरअसल, सीरीज के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस समय अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को आज आराम दिया जा सकता है। दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी की है। अब तक उन्होंने चार मैचों में 12 विकेट लिए हैं, जबकि वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की नहीं दिख रही है।

इन्हें मिलेगा मौका

आज होने वाले मुकाबले में हर्षित राणा पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। दरअसल, पिछले मैच में हर्षित राणा को बैटर सब्स्टीट्यूट के रूप में खेलने का मौका मिला था। उन्हें शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके थे। आज के मैच की बात करें तो रिंकू सिंह को भी मौका दिया जा सकता है। साथ ही, हर्षित राणा और मोहम्मद शमी भी आज के मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

आज के मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews