बारिश की वजह से रद्द हुआ आखिरी टी20 मैच, टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज, इस खिलाड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा रन

टीम इंडिया (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेला जा रहा आखिरी T20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ। भारतीय टीम ने इसी के साथ ये टी20 सीरीज 2-1 से भी अपने नाम कर ली है। वहीं अभिषक शर्मा (Abhishek Sharma) को प्लेयर ऑफ द सीरीज (Player of the Series) का अवॉर्ड मिला। अभिषेक ने इस सीरीज में 161 के स्ट्राइक रेट से कुल 163 रन बनाए।
बारिश की वजह से रद्द हुआ आखिरी टी20 मैच, टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज, इस खिलाड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा रन

टीम इंडिया (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा टी20 सीरीज (T20 Series) का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ। भारी बारिश के चलते खेल को बीच में रोकना पड़ा और आखिरी मैच बेनतीजा रहा। इसी के साथ भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 2-1 से भी अपने नाम कर ली है। इस मैच में 4.5 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 52 रन था।

गिल और अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद भारतीय टीम से ओपनर के तौर पर शुभमन गिल (Shubman Gill) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) क्रीज पर आए। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 4.5 ओवर 52 रन जड़ दिए। जिसमें अभिषेक ने 13 गेंदों पर 23 रन और शुभमन गिल ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए। इसके बाद बारिश की वजह से मैच नहीं सका। इसी के साथ प्लेयर ऑफ द सीरिज अभिषेक शर्मा को चुना गया।

अभिषेक शर्मा रहे प्लेयर ऑफ द सीरिज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के अभिषक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज (Player of the Series) का अवॉर्ड मिला। अभिषेक ने इस सीरीज में 161 के स्ट्राइक रेट से कुल 163 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के नाथ एलिस ने गेंदबाजी में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में कुल 9 विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इससे पहले भारत ने 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से, 2022 में तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से, 2024/25 में पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से और अब 2025 में पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हराया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया – मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा, नाथन एलिस।

भारत – अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews