इस दिन किया जा सकता है चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पढ़ें यह खबर

फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। अब इस टूर्नामेंट में केवल दो महीने का समय रह गया है, ऐसे टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई जल्द ही भारतीय टीम की घोषणा कर सकती है।
इस दिन किया जा सकता है चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पढ़ें यह खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट फरवरी में खेला जाएगा, टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वहीं अब इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी जल्द किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक सभी टीमों को 12 जनवरी से पहले अपने स्क्वॉड की घोषणा करनी है। भारत इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रहा है, रिपोर्ट की माने तो भारत सिडनी में होने वाले टेस्ट मैच के बाद टीम का ऐलान कर सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की इस टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की जगह लगभग तय नजर आ रही है। हालांकि अब देखना होगा कि भारत अनुभवी प्लेयर पर भरोसा जताता है या फिर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।

11 जनवरी को किया जा सकता है ऐलान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान में खेला जाएगा, जबकि भारतीय टीम 20 फरवरी को अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेलेगी। भारत अपने सभी मुकाबले दुबई के मैदान पर खेलेगा। स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट की माने तो भारतीय टीम का ऐलान 11 जनवरी को किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का महा-मुकाबला देखने को मिलेगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दुबई के क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। भारत अपना आखिरी लीग मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।

इन खिलाडियों के साथ नजर आएगी टीम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। आईसीसी की ओर से सभी टीमों के ऐलान की अंतिम तारीख 12 जनवरी रखी गई है। हालांकि इंग्लैंड की ओर से टीम का ऐलान कर दिया गया है। इंग्लैंड ने जोस बटलर को कप्तानी सौंपी है। वहीं भारतीय टीम के ऐलान का इंतजार किया जा रहा है। टीम रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों के साथ नजर आ सकती है। बता दें कि इस टूर्नामेंट के लिए लंबे समय से विवाद देखने को मिला था। दरअसल पाकिस्तान की मेजबानी के चलते भारत में पाकिस्तान की सरजमीं पर मैच खेलने से मना किया था। हालांकि अब इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews