चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को लग सकता है बड़ा झटका! ग्रुप स्टेज के मैचों से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज के मैचों से बाहर हो सकते हैं। बुमराह को पीठ में सूजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह मार्च के पहले सप्ताह तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को लग सकता है बड़ा झटका! ग्रुप स्टेज के मैचों से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। जसप्रीत बुमराह के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज के मैचों में खेलने की संभावना कम है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में बुमराह को पीठ में समस्या हुई थी, जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए मैदान छोड़कर जाना पड़ा था।

सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की थी। स्कैन रिपोर्ट में उनकी पीठ में सूजन की पुष्टि हुई है। ऐसे में भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ा झटका लग सकता है।

नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिपोर्ट करना होगा

मेजर रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह की पीठ में सूजन की समस्या के चलते अब उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिपोर्ट करना होगा, जहां उनकी फिटनेस पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि, वह ग्रुप स्टेज के मैचों से बाहर हो सकते हैं। मार्च तक उनकी स्थिति ठीक होने की उम्मीद है, जिससे नॉकआउट मुकाबलों में उनकी वापसी हो सकती है।

मार्च के पहले सप्ताह तक फिट हो सकते हैं

भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ और 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह मार्च के पहले सप्ताह तक फिट हो सकते हैं। इसके पहले वह तीन हफ्ते तक एनसीए में रहकर अपनी फिटनेस को साबित करेंगे। रिकवरी के बाद उन्हें क्लीयरेंस सर्टिफिकेट मिल जाएगा और वह चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 विकेट लिए थे। ऐसे में भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक माने जा रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews