Hindi News

22 फरवरी से शुरू होगी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग, पहले मुकाबले में सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा की टीमें होंगी आमने-सामने

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद शानदार खबर है। दरअसल, एक बार फिर फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को मैदान पर खेलते हुए देख सकेंगे। 22 फरवरी से इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की शुरुआत हो रही है, जिसमें सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, ब्रायन लारा जैसे दिग्गज क्रिकेटर खेलते हुए दिखाई देंगे।
22 फरवरी से शुरू होगी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग, पहले मुकाबले में सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा की टीमें होंगी आमने-सामने

22 फरवरी से इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले सीजन की शुरुआत होने वाली है। इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला भारतीय टीम और श्रीलंका की टीम के बीच होगा। भारत की कप्तानी सचिन तेंदुलकर के हाथों में होगी, जबकि श्रीलंका की कप्तानी कुमार संगकारा करेंगे। इस सीजन में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत, इंग्लैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज शामिल हैं।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले सीजन के मुकाबले नवी मुंबई, राजकोट और रायपुर में खेले जाएंगे। सभी मैच Disney+ Hotstar, Colors Cineplex और Colors Cineplex Superhits पर देखे जा सकेंगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

जानिए क्या बोले सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग को लेकर कहा, “यह लीग क्रिकेट के दिग्गजों के लिए एक उत्सव है। खेलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे लगता है कि लीजेंड्स से भरी सभी टीमें इस टूर्नामेंट में कड़ी मेहनत करेंगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला श्रीलंका से होगा।” श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने कहा, “एक बार फिर लीजेंड्स क्रिकेटरों को अपना खेल दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग टीमों की पुरानी टक्कर देखने को मिलेगी। मुझे इस ऐतिहासिक लीग का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है।”

Disney+ Hotstar पर लाइव देख सकेंगे सभी मैच

भारतीय क्रिकेट प्रेमी इन मुकाबले को Disney+ Hotstar पर लाइव देख सकेंगे। इस मौके पर डिज्नी ग्रुप के डायरेक्टर जहान मेहता ने कहा, “हम Jio Star के साथ पार्टनरशिप करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि Disney+ Hotstar और Jio Star के लाइव टेलीकास्ट अनुभव के चलते इस लीग को दुनिया भर के दर्शकों के लिए यादगार बनाया जाएगा।” दरअसल, यह लीग न सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट के मायनों से बल्कि फैंस के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस टूर्नामेंट के चलते फैंस अपने लीजेंड्स क्रिकेटरों को एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए देख सकेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews