खुशखबरी! 7 साल का लंबा इंतजार हुआ खत्म, Sreesanth इस T20 कप से करेंगे कमबैक

खुशखबरी! 7 साल का लंबा इंतजार हुआ खत्म,  Sreesanth इस T20 कप से करेंगे कमबैक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। क्रिकेट (cricket) का खेल हर किसी का पसंदीदा खेल है, जिसे देखने के लिए हर कोई उत्साहित रहता है। साथ ही हर किसी का एक ना एक पसंदीदा खिलाड़ी भी होता है। ऐसे ही एक खिलाड़ी है श्रीसंत (Sreesanth)। जो काफी समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे थे। लेकिन अब श्रीसंत फैन्स (Sreesanth fans) के लिए खुशखबरी है, क्योंकि सात साल के लंबे समय के बाद श्रीसंत (Sreesanth अब क्रिकेट (Cricket) में वापसी (comeback) करने जा रहे है। जो इस बार होने वाले टूर्नामेंट में नजर आएंगे।

श्रीसंत की क्रिकेट में जल्द होगी वापसी

बता दें कि श्रीसंत (Sreesanth)पर 2013 में IPL में स्पॉट फिक्सिंग (spot fixing) का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें आजीवन प्रतिबंध (bann) कर दिया गया था। वहीं बाद में इस प्रतिबंध को हटाकर इसे केवल सात साल कर दिया गया था। सितंबर 2020 में उनके सात साल का बैन समाप्त (end of bann) हो गया है और अब श्रीसंत जल्द ही क्रिकेट में वापसी करने वाले है। श्रीसंत केरल से है, जो भारतीय टीम में एक तेजतर्रार गेंदबाज थे। वहीं श्रीसंत के साथ उनके दो और साथी इसमें दोषी पाए गए थे, जिन पर भी BCCI ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के बाद तीनों को जेल भी हुई थी।

घरेलू टी20 कप से हो सकती है वापसी

श्रीसंत (Sreesanth )को अब प्रेसीडेंट्स टी20 कप से क्रिकेट में वापसी कर सकते है। वहीं अब श्रीसंत (Sreesanth )जल्द ही अपने राज्य और देश की क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इस संबंध में केरल क्रिकेट एसोशिएसन के प्रेसीडेंट साजन वर्गीज ने बताया कि अब श्रीसंत प्रेजिडेंट टी20 कप से अपने खेल में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार श्रीसंत सभी के लिए एक आकर्षण का केंद्र भी रहेंगे। इस दौरान सभी उन्होंने खेल के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी खिलाड़ी और स्टाफ बायो बबल के नियमों का पालन करेंगे और इनके रहने की व्यवस्था होटल में की जाएगी। वहीं साजन वर्गीज ने कहा कि उम्मीद है कि दिसंबर के पहले वीक में श्रीसंत को टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति मिल सकती है।

KCA के अध्यक्ष ने की पुष्टि

भारतीय गेंदबाज श्रीसंत के क्रिकेट में वापसी को लेकर KCA के अध्यक्ष ने मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि साजन वर्गीज जो भी बताया वो सब सत्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीसंत जल्द ही घरेलू टी20 कप से वापसी करेंगे, वहीं सभी खिलाड़ी और स्टाफ बायो बबल के नियमों का पालन करते हुए होटल में ठहरेंगे। सरकार से जल्द ही श्रीसंत के खेलने के लिए ग्रीन सिग्नल मिल जाएगी।

श्रीसंत का क्रिकेट का सफर

अगर हम श्रीसंत के करियर की बात करें तो, श्रीसंत ने 2005 में अंतर्राष्ट्रीय खेल से डेब्यू किया था, जिन्होंने टेस्ट मैच में 87 विकेट और 75 विकेट वनडे में गिराया था। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम द्वारा पहली जीत का हिस्सा भी रहे। वहीं 2006 में साउथ अफ्रीका में हुए मैच में श्रीसंत ने आठ विकेट गिराए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews