भारत के लिए मुश्किल हुई WTC के फाइनल की राह! तीसरे स्थान पर आई टीम इंडिया, यहां जानें पूरा समीकरण

World test Championship की फाइनल की रेस अब और भी रोमांचक हो गई है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद अब भारत को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया को इस जीत के साथ बड़ा फायदा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका ने भी श्रीलंका से जीत के चलते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
भारत के लिए मुश्किल हुई WTC के फाइनल की राह! तीसरे स्थान पर आई टीम इंडिया, यहां जानें पूरा समीकरण

भारत इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेल रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच टेस्ट मुकाबले खेलने वाली है। इस सीरीज का सीधा असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल पर देखने को मिलेगा। पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था। जिसके चलते भारतीय टीम WTC के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई थी। वही दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को हराया था। जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान से तीसरे स्थान पर आने में कामयाब हो गई थी।

वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को करारी मात दी है। जिसके चलते भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा नुकसान देखने को मिल रहा है। दरअसल अब भारतीय टीम तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह अब हुई मुश्किल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में अब पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कब्जा जमा लिया है। जबकि दूसरे नंबर पर अब दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार के चलते तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह भारतीय टीम के लिए और मुश्किल नजर आ रही है। इस मैच से पहले भारतीय टीम पहले स्थान पर थी। वहीं अब भारतीय टीम 57.2 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है।

कैसे WTC के फाइनल में पहुंचेगा भारत?

वही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर नजर डाली जाए तो अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से बचे हुए सभी मैच जीतना होंगे। जबकि अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पर भी भारतीय टीम निर्भर करेगी। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज में इंग्लैंड की जीत के चलते भारतीय टीम को बड़ा फायदा हुआ था। ऐसे में भारतीय टीम की नजरे बाकी टीमों के मैच पर भी रहने वाली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को बाकी सभी मैच हराने होंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews