आईपीएल 2025 का शेड्यूल जल्द किया जाएगा जारी! जानिए कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

आईपीएल 2025 के शेड्यूल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए शानदार खबर हो सकती है। दरअसल, एक रिपोर्ट की माने तो अब आईपीएल 2025 का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जा सकता है। बता दें कि आईपीएल का 18वां सीजन 21 मार्च से शुरू होने वाला है।
आईपीएल 2025 का शेड्यूल जल्द किया जाएगा जारी! जानिए कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

21 मार्च से क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू होगा। दरअसल, 21 मार्च से आईपीएल 2025 की शुरुआत होगी। इसे लेकर पहले ही बीसीसीआई की ओर से शुरुआती डेट और फाइनल मुकाबले की तारीख का ऐलान कर दिया गया था, लेकिन अब तक बीसीसीआई की ओर से इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब बीसीसीआई अगले हफ्ते आईपीएल 2025 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर सकती है।

दरअसल, अगले हफ्ते न सिर्फ आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी होगा, बल्कि फाइनल वेन्यू पर भी मुहर लग सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल 2025 का फाइनल ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जा सकता है। हालांकि, अब तक इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मेगा ऑक्शन कब आयोजित किया गया था?

स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले एक हफ्ते में बीसीसीआई की ओर से आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें कि यह आईपीएल का 18वां सीजन होने वाला है। इसे लेकर 24 और 25 नवंबर को दुबई के जद्दा शहर में मेगा ऑक्शन आयोजित किया गया था। इस ऑक्शन में कुल 182 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई थी। 10 टीमों ने मिलकर इन खिलाड़ियों पर 639.15 करोड़ रुपए खर्च किए। यह मेगा ऑक्शन दो दिन तक चला, जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों को टीमों ने अपनी टीमों में शामिल किया। इसके बाद से ही आईपीएल 2025 की शुरुआत का इंतजार किया जा रहा है।

आईपीएल 2025 को लेकर क्या है नया अपडेट?

वहीं, स्पोर्ट्स तक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ईडन गार्डन में खेला जा सकता है, जबकि पहला प्लेऑफ मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और दूसरा प्लेऑफ भी कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा सकता है। इसके अलावा, इस रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने पांच घरेलू मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेल सकती है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स भी अपने मुकाबले होम ग्राउंड पर ही खेलेगी। हालांकि, दोनों टीमें अपने दो-दो मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेल सकती हैं। ऐसे में शेड्यूल के चलते दो घरेलू मैचों के वेन्यू तय होना अभी बाकी है। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली अपने घरेलू मुकाबले विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेल सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews