भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे आज, 1:30 बजे से शुरू होगा मुकाबला, विराट कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। आज होने वाले इस मुकाबले में विराट कोहली वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे आज, 1:30 बजे से शुरू होगा मुकाबला, विराट कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका

आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला कटक के बाराबाती स्टेडियम में होगा। आज इस मुकाबले में विराट कोहली खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि पिछले मैच में विराट घुटने में खिंचाव के कारण नहीं खेल सके थे। बुधवार को विराट कोहली अभ्यास करते हुए दिखाई दिए, ऐसे में वे दूसरे वनडे में वापसी कर सकते हैं।

कटक के बाराबाती स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। भारतीय टीम ने 2007 से अब तक इस मैदान पर सात मैच खेले हैं, जिसमें से एक भी मैच नहीं हारा है। न्यूज़ीलैंड की टीम ने 2003 में भारत को इस मैदान पर हराया था।

कोहली की चोट गंभीर नहीं

दरअसल, तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्लेइंग इलेवन का कंबीनेशन भी इस सीरीज में तय किया जा सकता है। पहले मैच में हर्षित राणा और यशस्वी जायसवाल ने अपना वनडे डेब्यू किया था। हालांकि, अब दूसरे मैच में विराट कोहली खेलते हुए नजर आ सकते हैं। शुभमन गिल ने उनकी चोट को लेकर साफ कर दिया है कि कोहली की चोट गंभीर नहीं है।

आज विराट बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 108 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 59 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं इंग्लैंड ने 47 मैच जीते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। आज होने वाले इस मुकाबले में विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि विराट कोहली 14,000 रन बनाने से सिर्फ 94 रन पीछे हैं। अगर वे आज 94 रन बना लेते हैं, तो सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे और वनडे में सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 14,000 रन बनाने का रिकॉर्ड अभी सिर्फ सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के नाम दर्ज है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews