आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा टी 20 मुकाबला, मैच से पहले अभिषेक शर्मा हुए चोटिल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7:00 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस 6:30 बजे किया जाएगा। बता दें कि सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता था।
आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा टी 20 मुकाबला, मैच से पहले अभिषेक शर्मा हुए चोटिल

आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पहले मैच के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक शर्मा का बायां टखना मुड़ गया है, जिससे दूसरे मैच में उनके खेलने की संभावना कम नजर आ रही है।

दरअसल, अभिषेक शर्मा फील्डिंग ड्रिल कर रहे थे, उसी दौरान उनका बायां टखना मुड़ गया। इसके चलते मैदान में फिजियो आए और उन्हें मैदान से बाहर ले गए। इस दौरान अभिषेक शर्मा काफी असहज महसूस कर रहे थे।

पहले मैच में अभिषेक ने किया था कमाल

बता दें कि पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार 79 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में अभिषेक ने आठ छक्के लगाए थे, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बनाई थी। हालांकि, शुक्रवार को की गई प्रैक्टिस सेशन में अभिषेक शर्मा लंगड़ाते हुए नजर आए। उन्होंने फील्डिंग के बाद नेट में बल्लेबाजी भी नहीं की। भारतीय टीम आज के मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

इंग्लैंड ने किया टीम में एक बदलाव

दूसरे T20 मैच के लिए इंग्लैंड टीम ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। तेज गेंदबाज एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्स को मौका दिया गया है। ब्रायडन कार्स इंग्लैंड के लिए पहले भी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने अपना डेब्यू 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। हालांकि, अब तक उन्होंने मात्र चार T20 मैच खेले हैं। ब्रायडन कार्स पर सट्टेबाजी के मामले में आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें 3 महीने के लिए बैन कर दिया गया था। हालांकि, अब वे एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। ब्रायडन कार्स ने चार अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews