Hindi News

आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच, रोहित शर्मा और शुभमन गिल की होगी वापसी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच आज से एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल खेलते हुए दिखाई देंगे।
आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच, रोहित शर्मा और शुभमन गिल की होगी वापसी

आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह डे-नाइट टेस्ट मैच एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में भारत के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल वापसी करने वाले हैं। बता दें कि पहले मैच में दोनों खिलाड़ी नहीं खेल सके थे। मैच भारतीय समय अनुसार सुबह 9:30 से शुरू होगा। टॉस सुबह 9:00 बजे किया जाएगा।

दोनों टीमों के बीच यह मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा। दरअसल आज से खेला जाने वाला यह मुकाबला डे नाइट टेस्ट मैच होगा। भारत इस समय सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। ऐसे में भारतीय टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी।

रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं

आज से होने वाले इस मुकाबले में दो बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दरअसल टीम में आज रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी होना है। ऐसे में नीतीश रेड्डी और ध्रुव जुरैल को बाहर जाना पड़ सकता है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने यह साफ कर दिया कि भारत के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ही ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि शुभमन गिल किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। मैच से पहले शुभमन गिल और रोहित शर्मा नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए।

विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल अच्छे फॉर्म में

वहीं इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया PM 11 के साथ दो दिन का वार्मअप मैच खेला था। जिसे भारत ने 6 विकेट से जीता था। इससे साफ हो रहा है कि भारतीय खिलाड़ी अच्छी फार्म में दिखाई दे रहे हैं। पहले मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं विराट कोहली ने भी शानदार शतक जमाया था। ऐसे में यशस्वी जयसवाल और विराट कोहली से एक बार फिर टीम को उम्मीदें रहेंगी। शुभमन गिल और रोहित शर्मा के आ जाने से भारत का बल्लेबाजी क्रम मजबूत दिखाई दे रहा है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा के साथ मोहम्मद सिराज खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews