भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ड्रा, गाबा टेस्ट में बुमराह-आकाश दीप की पार्टनरशिप ने पलटा खेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है। कम रोशनी के कारण खेल को रोक दिया गया, जिसके बाद इस टेस्ट मैच को ड्रॉ रखने का निर्णय लिया गया। वहीं अब दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट्स दिए जाएंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ड्रा, गाबा टेस्ट में बुमराह-आकाश दीप की पार्टनरशिप ने पलटा खेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला ड्रॉ हो गया है। गाबा में खेला गया यह टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा, लेकिन कम रोशनी के कारण इसे अधूरा छोड़ना पड़ा और इसके बाद इस मैच को बेनतीजा रखने की घोषणा कर दी गई। जिसके चलते अब दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे।

बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल पर अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल अब तीन टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए जंग करती हुई दिखाई देगी। जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका होंगी। साउथ अफ्रीका इस समय पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर मौजूद है।

अब कैसा होगा WTC का फाइनल का समीकरण

भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अब ऑस्ट्रेलिया को बचे हुए दो मैच हराना होंगे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज के बाद एक और टेस्ट सीरीज खेलना है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता अब आसान नजर आ रहा है। हालांकि भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया से बचे हुए दोनों टेस्ट मैच जीत जाती है, तो ऑस्ट्रेलिया मुश्किल स्थिति में खड़ी हो जाएगी। वही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका भी मजबूत दावेदार मानी जा रही है। साउथ अफ्रीका इस समय पहले स्थान पर मौजूद है साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान से बचे हुए दो मुकाबले जीतना होंगे।

बेनतीजा रहा गाबा टेस्ट

गाबा में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी लड़खड़ाती हुई नजर आई थी। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में मात्र 260 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। जिसके चलते भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 275 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैदान में उतरी थी। लेकिन कम रोशनी के कारण मैच को रोक दिया गया। इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाल दिया और मैच को बेनतीजा रखने का निर्णय ले लिया गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews