खत्म हुआ Virat Kohli के फैंस का इंतजार, 1020 दिन बाद खिलाड़ी ने जड़ा शतक

खत्म हुआ Virat Kohli के फैंस का इंतजार, 1020 दिन बाद खिलाड़ी ने जड़ा शतक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एशिया कप के फाइनल में पहुंचने से पहले ही टीम इंडिया का सफर खत्म हो चुका है। अफगानिस्तान के साथ आखिरी मैच खेलने के लिए टीम मैदान पर उतरी है, लेकिन उसे कुछ भी हासिल नहीं हुआ। टीम इंडिया भले ही कुछ हासिल ना कर पाई हो लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फैंस को विराट के 71वें शतक का इंतजार था, जिसे कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में 53 गेंदों में बनाकर खत्म कर दिया।

विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें एशिया कप शुरू होने से पहले सबसे ज्यादा सवालों में घेरा गया था। विराट कोहली ने टूर्नामेंट के हर मैच में अपनी लय बरकरार रखते हुए फिर से खोया हुआ फॉर्म हासिल कर लिया है। लगभग 1020 दिन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने अपना शतक लगाया है। नवंबर 2019 के बाद से ही विराट कोहली शतक नहीं लगा पाए थे, लेकिन इस सूखे को उन्होंने इस टूर्नामेंट में खत्म कर दिया।

Must Read- The Kapil Sharma Show के इस कलाकार की सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल, अर्चना पूरन सिंह को लेकर कही खास बात

विराट कोहली ने अपना आखिरी शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में लगाया था। इसके बाद से दर्शक लगातार उनके शतक का इंतजार कर रहे थे। बीते 1 साल से शतक तो दूर विराट के बल्ले से रन भी नहीं बन रहे थे। एशिया कप में उनके चयन पर कई सवाल उठाए गए थे। लेकिन टूर्नामेंट की शुरूआत में दो अर्धशतक और अब शतक लगाकर उन्होंने सभी सवालों पर लगाम लगा दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews