Asia Cup में इन गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, यहां देखें टॉप 5 की लिस्ट

Asia Cup

Asia Cup Wicket Records: इस बार एशिया कप का आयोजन श्रीलंका और पाकिस्तान में हाइब्रिड मोड में करवाया जा रहा है। 30 अगस्त से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी जिसमें एशिया की सभी टीम मैदान पर अपना जलवा बिखेरने की कोशिश करेगी।

वर्ल्ड कप 2023 के चलते एशिया कप में वन डे मैच आयोजित किए गए हैं। 17 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देश के खिलाड़ी ट्रॉफी जीतने के लिए एक दूसरे से मुकाबला करेंगे। क्रिकेट के इतिहास में खास जगह रखने वाले इस टूर्नामेंट में अब तक कई सारे रिकॉर्ड बने हैं। साल दर साल आयोजित होते आए इस टूर्नामेंट में कभी किसी खिलाड़ी ने नया रिकॉर्ड बनाया तो कभी किसी ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आज हम आपको सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

अजंता मेंडिस

श्रीलंका के तेज गेंदबाज अजंता मेंडिस एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। साल 2008 में उन्होंने एशिया कप के छह मुकाबले में 42 ओवर की गेंदबाजी में 17 विकेट चटकाए थे।

इरफान पठान

इरफान पठान भारत के हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक हैं और हमेशा ही अपनी गेंदबाजी से हैरान करते आए हैं। एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में उनका स्थान दूसरा है। 2014 में उन्होंने 6 माचो में 52.1 ओवर फेंकते हुए 14 विकेट लिए।

सचिन तेंदुलकर 

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। अपने बल्ले से उन्होंने आज तक कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। लेकिन साल 2004 में उन्होंने गेंदबाजी का एक शानदार कीर्तिमान स्थापित किया था, जिसे तोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के मैच में 32 ओवर में कुल 12 विकेट चटकाए थे।

मुथैया मुरलीधरन

मुरलीधरन श्रीलंका के शानदार स्पिनर हैं और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में उन्हें चौथा स्थान हासिल है। कल साल 2008 में उन्होंने पांच मुकाबले में 48 ओवर फेंकते हुए 11 विकेट लिए थे।

लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के खिलाड़ी लसिथ मलिंगा का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल है। उन्होंने क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया है लेकिन रिकॉर्ड्स की दुनिया में आज भी उनका नाम कायम है। साल 2013-14 में आयोजित किए गए एशिया कप में भी उन्होंने कमाल दिखाया था। इस सीजन में उन्होंने चार मुकाबले में 34 ओवर में 11 विकेट चटकाए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews