भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे टेस्ट मैच का तीसरा दिन भी हुआ रद्द, 100 कर्मचारी भी नहीं सुखा पाए आउट फील्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे टेस्ट मैच में तीसरे दिन भी खिलाडियों और दर्शकों को निराशा हाथ लगी है। दरअसल तीसरे दिन का मुकाबला भी गीली आउटफील्ड के कारण रद्द हो गया है।
भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे टेस्ट मैच का तीसरा दिन भी हुआ रद्द, 100 कर्मचारी भी नहीं सुखा पाए आउट फील्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन भी गीली आउटफील्ड की वजह से रद्द कर दिया गया है। दरअसल कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में शुरूआती दो दिन भी बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया था। वहीं आज यानी रविवार को भी कर्मचारी मैदान सुखाने में विफल रहे हैं।

दरअसल मैदान के अत्यधिक गीले होने की वजह से खेल को रद्द करना पड़ा है। वहीं लगातार तीसरे दिन का खेल भी बारिश ने बाधित कर दिया, जिसके चलते खिलाड़ियों और दर्शकों को काफी निराशा हुई है।

बारिश के कारण रद्द किया गया तीसरा दिन

हालांकि तीसरे दिन का खेल कानपुर में हो रही सुबह से लगातार बारिश के कारण रद्द किया गया है। जानकारी के अनुसार मैदान पर काफी पानी जमा हो गया था, जिसके हालात और खराब हो गए। वहीं बीसीसीआई ने मैदान को खेलने योग्य बनाने की पूरी कोशिश की। दरअसल इसके लिए 3 सुपर-सॉपर मशीनों के साथ लगभग 100 ग्राउंड स्टाफ को तैनात किया गया था। हालांकि, मैदान का एक हिस्सा अब भी खेल के लिए ठीक नहीं हो पाया, जिसके चलते अंपायरों ने तीसरे दिन का खेल भी रद्द करने का निर्णय लिया।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद और खालिद अहमद।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews