अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी पर लगा 20 महीने का बैन, एग्रीमेंट का किया था उल्लंघन

Naveen ul Haq

Afghanistan Bowler Ban for 20 Month: अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी तेज गेंदबाज नवीन उल हक को अंतर्राष्ट्रीय लीग T20 (ILT20) ने अगले 20 महीनों के लिए बैन कर दिया है। यह खिलाड़ी अगले सीजन में खेले जाने वाले ILT20 में हिस्सा नहीं ले पाएगा। बता दें नवीन उल हक को फ्रेंचजाइजी से किए गए एग्रीमेंट के उल्लंघन के कारण 20 महीने के कारण बैन लगाया है।

ILT20 में इस टीम के लिए खेले थे नवीन उल हक

अंतर्राष्ट्रीय लीग T20 (ILT20) यूएई में खेला जाता है। जिसका पहला सीजन जनवरी-फरवारी  2023 में खेला गया। जहां नवीन उल हक शारजाह वॉरियर्स की तरफ से खेले थे। वहीं नवीन उल हक टीम के साथ किए गए एग्रीमेंट में उल्लंघन किए हैं। जिसके बाद उन्हें टीम द्वारा एक सीजन के लिए बैन कर दिया गया है। बता दें नवीन उल हक ने ILT20 के पहले सीजन में शारजाह वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए 9 मैचों में 24.36 के औसत से 11 विकेट लिए थे। वहीं उन्होंने पहले से ही अंतर्राष्ट्रीय व्हाइट बॉल क्रिकेट सन्यास ले लिया था और विश्व कप 2023 के बाद वनडे क्रिकेट से भी सन्यास ले लिया। हालांकि ILT20 से बैन होने के बाद घरेलू क्रिकेट और IPL खेलते रहेंगे।

IPL में लखनऊ सुपरजॉएंट्स टीम में हैं नवीन उल हक

आपको बता दें अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक इंडियन प्रीमियर लीग की लखनऊ सुपरजॉएंट्स की टीम का हिस्सा है। IPL 2023 में एक मैच के दौरान उनकी और विराट कोहली के बीच झड़प भी देखने को मिल चुका है। वहीं हाल ही खत्म हुए वनडे विश्व कप 2023 में 8 मैचों में उन्होंने 8 विकेट लिए थे।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews