बाल-बाल बचा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, लग सकती थी गंभीर चोट, देखें Video

बाल-बाल बचा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, लग सकती थी गंभीर चोट, देखें Video

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 27 अगस्त यानी कल से एशिया कप (Asia Cup) की शुरुआत हो रही है। इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। खिलाड़ी लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं और जोर-शोर से पसीना बहा रहे हैं। आईसीसी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रैक्टिस की और चौके छक्कों की झड़ी लगाते दिखाई दिए। इस दौरान विराट कोहली, सूर्यकुमार, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) बड़े शॉट्स की प्रैक्टिस करते दिखाई दिए। प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) हादसे का शिकार होते-होते बच गए।

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) नेट पर स्पिनर्स के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे। हरप्रीत बरार (Harpreet Barar) और रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) उन्हें गेंद डाल रहे थे। हरप्रीत की गेंदों पर तो पंड्या ने खूब छक्के जड़े लेकिन बिश्नोई ने उन्हें तंग कर दिया। हार्दिक ने एक तेज शॉट मारा जो सीधा बिश्नोई के चेहरे की ओर गया। अपनी ओर बॉल आती देख बिश्नोई ने तुरंत ही नीचे झुकते हुए खुद को बचा लिया। इसके बाद बिश्नोई हंसते हुए दिखाई दिए, लेकिन अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी।

Must Read- 7.4 फीसदी रहेगा देश की GDP का ग्रोथ, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी जानकारी

हार्दिक पंड्या के इस शॉट के बाद बिश्नोई ने अपनी गेंदों से इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को बुरी तरह थका दिया। इस दौरान बिश्नोई ने पंड्या को 2 बार आउट किया। बिश्नोई नेट पर जबरदस्त गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनका प्लेइंग इलेवन में शामिल होना मुश्किल दिखाई दे रहा है। क्योंकि, भारतीय टीम अपने दो स्पिनर युजवेंद्र चहल और अश्विन के साथ मैदान में उतर सकती है। लेकिन बिश्नोई को देखकर यह साफ है कि वह खेलने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews