भारत दौरे से पहले टिम साउदी ने छोड़ी कप्तानी, टॉम लैथम संभालेंगे कमान, पढ़ें यह खबर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से क्रिकेट के जंग देखने को मिलेगी, लेकिन इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम की और से एक बड़ी खबर सामने आई है।
भारत दौरे से पहले टिम साउदी ने छोड़ी कप्तानी, टॉम लैथम संभालेंगे कमान, पढ़ें यह खबर

न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने भारत दौरे से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल टिम साउदी ने कप्तानी छोड़ने का बड़ा निर्णय किया है। जानकारी के अनुसार अब उनकी जगह भारत दौरान पर टॉम लैथम को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं जानकारी दे दें कि न्यूजीलैंड की टीम 16 अक्टूबर से भारत दौरे पर आ रही है।

दरअसल मंगलवार रात इस बड़े निर्णय की जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दी है। वहीं इस दौरान टीम साउदी ने कहा है कि- “मैंने कप्तानी छोड़ने का निर्णय किया है यह निर्णय टीम के हित में किया है।’

जानिए क्या बोले टिम सउदी

जानकारी के अनुसार इस निर्णय को टीम साउदी ने टीम के हित में बताया है। दरअसल उन्होंने कहा कि “न्यूजीलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए बेहद खास रहा है। मैंने अपने करियर में हमेशा टीम को प्राथमिकता दी है और मेरा मानना है कि यह फैसला टीम के लिए सही भी है। अब मैं अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करके टीम की बेहतर सेवा कर सकता हूं।”

जानिए भारत दौरे का पूरा कार्यकम

दरअसल टिम साउदी इस समय अपने खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। बता दें कि पिछले 8 मुकाबलों पर नजर डाली जाए तो साउदी सिर्फ 12 विकेट ही ले पाए हैं। टिम सउदी ने 14 टेस्ट में कप्तानी की है जिनमे से 38.60 के एवरेज से 35 विकेट लिए हैं। वहीं बता दें कि न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा। वही इसके बाद अगला मुकाबला टीम 24 अक्टूबर से पुणे में खेलेगी और एक नवंबर से तीसरा मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews