MI vs CSK Pitch Report: आज आईपीएल में देखने को मिलेगी सबसे बड़ी टक्कर, MI vs CSK के मैच से पहले जानें आज की पिच रिपोर्ट

MI vs CSK Pitch Report: आज आईपीएल में देखने को मिलेगी सबसे बड़ी टक्कर, MI vs CSK के मैच से पहले जानें आज की पिच रिपोर्ट

MI vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2024 में आज का मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। 5 बार की चैंपियन रही मुंबई इस सीजन में दो ही मैच जीत पाई है। मुंबई इंडियंस को पहले गुजरात और फिर सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते थे।

वहीं आज दोनों टीमें के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक ओर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है जिसने भी इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया हैं। वहीं दूसरी ओर 5 बार की चैंपियन मुंबई है जो जीत की पटरी पर लौट चुकी हैं। वहीं आइए मैच से पहले जानते है कैसी होगी मुंबई की पिच?

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए फिट

आईपीएल 2024 का 29वां मैच वानखेड़े मैदान पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। मुंबई में वानखेड़े की पिच की बात करें तो यहां पर बल्लेबाजों का दबदबा रहता है। इस पिच पर बल्लेबाजी ज्यादा आसान रहती है। यहां पर जमकर चौके-छक्के लगते है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को रोकना गेंदबाजों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। वहीं शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हलकी स्विंग इस मैदान पर मिल सकती हैं। हालांकि यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता हैं।

आज के मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं:

मुंबई की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएट्जी और आकाश मधवाल

चेन्नई की टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डैरिल मिचेल, शिवम दुबे, समीर रिजवी, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान और महीश थीक्षणा

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews