आज होगा आईपीएल 2021 का आगाज़, पहला मैच MI बनाम RCB, जानें अन्य डीटेल्स

आज होगा आईपीएल 2021 का आगाज़, पहला मैच MI बनाम RCB, जानें अन्य डीटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश मे आईपीएल (ipl) यानी कि इंडियन प्रीमियर लीग को किसी त्योहार (festival) से कम नहीं माना जाता। आज से इस त्योहार के 14वें सत्र की शुरुआत होनी है। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण (corona infection) के मद्देनजर फैन्स स्टेडियम (stadium) में जाकर अपनी पसंदीदा टीम (team) का उत्साहवर्धन (encouragement) नहीं कर पाएंगे। लेकिन इसके बावजूद फैन्स में आईपीएल के आगाज को लेकर जोश भरपूर है।

आपको बता दें कि इस बार आईपीएल में आठ टीमें आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने की होड़ में मैदान में उतरेंगी। इस आईपीएल में सबसे पहला मैच रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियन्स और विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बीच आज चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच में मुम्बई इंडियंस का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है। जहां रोहित शर्मा की मुम्बई इंडियन्स आईपीएल के खिताब को 5 बार अपने नाम कर चुकी है वहीं विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आज तक आईपीएल का एक भी खिताब नहीं जीता।

यह भी पढ़ें… स्कूल शिक्षा मंत्री का बयान- नहीं खुलेंगे 1 से 8वीं तक के स्कूल, 10वीं-12वीं परीक्षा पर कही ये बातें

आईपीएल के खिताब के लिए लड़ने वाली आठ टीमों के नाम इस प्रकार हैं: चेन्नई सुपर किंग्स( सीएसके), मुंबई इंडियंस( एमआई), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर( आरसीबी), दिल्ली कैपिटल्स( डीसी), सनराइजर्स हैदराबाद( एसआरएच), पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स( आरआर), कोलकाता नाइट राइडर्स( केकेआर)।
वहीं इन सब टीमों के कप्तान के नाम क्रमशः इस प्रकार हैं: एम एस धौनी( सीएसके), रोहित शर्मा( एमआई), विराट कोहली( आरसीबी), रिषभ पंत ( डीसी), डेविड वॉर्नर( एसआरएच), केएल राहुल( पंजाब किंग्स), संजू सैमसन( आरआर) इयोन मोर्गन( केकेआर)

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews