Tokyo Olympics 2021: एक ही मुकाबले में 2 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड, जानें कैसे हुआ ये करिश्मा

Tokyo Olympics 2021: एक ही मुकाबले में 2 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड, जानें कैसे हुआ ये करिश्मा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo olympic 2021) में इस बार रोजाना अलग अलग नजारे देखने को मिल रहे है। कभी ऑस्ट्रेलियाई एथलीट कैनोइस्ट जेसिका फॉक्स (Australian canoeist Jessica Fox) कंडोम से जीत हासिल कर लेती है तो कभी भारत की महिला हॉकी टीम 1-0 की जीत के बाद इतिहास रच देती है। ऐसा है एक मामला सामने आया है जहां कतर के मुताज बर्शिम (Mutaz Barshim of Qatar) ने नाम वापस ले लिया तो इटली के गियानमार्को तांबेरी (Gianmarco Tambri of Italy) ने भी मेडल लेने से इंकार कर दिया, इसके बाद दोनों को ही गोल्ड मेडल दिया गया।

यह भी पढ़े.. MP Weather Aler: मप्र के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

दरअसल, यह पूरा वाक्या शनिवार टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo olympic 2021) में पुरुषों के हाई जंप इवेंट का है। यहां हाई जंप के दौरान बारशिम और तांबेरी दोनों ने 2.37 मीटर लंबी छलांग लगाई और एक साथ पहले स्थान पर रहे। इससे गेम टाई हो गया तो इवेंट ऑफिशियल्स ने दोनों को 3-3 जंप और लगाने को कहा, लेकिन दोनों में से कोई भी 2.37 मीटर के ऊपर नहीं जा सका तो फिर ऑफिशियल्स ने उन्हें एक-एक बार और जंप करने को कहा। लेकिन तब तक इतालवी एथलीट तांबेरी ने इंकार कर दिया और वापस ले लिया।

यह भी पढ़े.. MP: उच्च शिक्षा विभाग ने कर्मचारी-अधिकारियों को दिया तोहफा, वेतन वृद्धि को लेकर निर्देश जारी

अब बारशिम के पास मौका था कि वे एक बेहतर जंप लगाएं और गोल्ड अपने नाम कर लें।लेकिन बारशिम ने मेडल लेने  इंकार कर दिया और फिर पूछा कि क्या  दोनों को गोल्ड मेडल नही मिल सकता, इस पर जैसे ही अंपायर ने हां का जवाब दिया दोनों खुशी से झूम उठे और फिर दोनों को ही गोल्ड दिया गया।ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (Tokyo olympic ) इतिहास में ये 29वां मौका था जब गोल्ड मेडल संयुक्त रूप से 1 से अधिक खिलाड़ियों को दिया गया हो।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews