Trailblazers Vs Supernovas : सुपरनोवाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

Trailblazers Vs Supernovas : सुपरनोवाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। Womens T20 Cricket Challenge 2022 : वुमन टी-20 चैलेंज 2022 का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला आज ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवाज (Trailblazers Vs Supernovas) के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहा है इस पहले मैच में हरमनप्रीत कौर की टीम सुपरनोवाज ने स्मृति मंधाना की टीम ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

आपको बता दें की कोरोना के कारण पिछले साल यह टूर्नामेंट नहीं खेला जा सका था। IPL भी दो चरण में खेला गया था। पहला फेज हिंदुस्तान और दूसरा फेज UAE में आयोजित हुआ था। इस परेशानी के कारण BCCI वुमन टी-20 चैलेंज का आयोजन नहीं करा सका था। इस साल कोरोना के हालात में हुए सुधार को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टूर्नामेंट की वापसी को फैसला लिया है।

दोनों टीमें

सुपरनोवाज: डिएंड्रा डॉटिन, प्रिया पुनिया, सुने लूस, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, अलाना किंग, वी चंदू, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह।

ट्रेलब्लेजर्स: स्मृति मंधाना (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, पूनम यादव, हेले मैथ्यूज, सोफिया डंकले, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुंधति रेड्डी, सलमा खातून, रेणुका सिंह, ऋचा घोष (विकेटकीपर), शर्मिन अख्तर।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews