ट्रेविस हेड और मोहम्मद सिराज के बीच हुई कहा-सुनी, ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर बनाई मजबूत पकड़

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत पकड़ बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए हैं। इसके चलते उसने भारत पर 157 रनों की लीड हासिल कर ली है।
ट्रेविस हेड और मोहम्मद सिराज के बीच हुई कहा-सुनी, ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर बनाई मजबूत पकड़

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। इस डे-नाइट टेस्ट मुकाबले में ट्रेविस हेड ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुलाई की है। ट्रेविस हेड ने 140 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। हालांकि मोहम्मद सिराज ने उन्हें 140 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया है। ट्रेविस हेड ने अपनी पारी में कुल 141 गेंदों का सामना किया। इस दौरान हेड ने 17 चौके और 4 छक्के लगाए।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर एक मजबूत पकड़ बना ली है। दरअसल पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 337 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 157 रनों की बड़ी बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लबुशेन ने भी 64 रनों का योगदान दिया। मार्नस लबुशेन को नीतीश कुमार रेड्डी ने यशस्वी जायसवाल के हाथों के कैच आउट करवा दिया।

मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड में हुई कहा सुनी

वहीं ट्रेविस हेड के विकेट के दौरान मोहम्मद सिराज और हेड में कहा-सुनी देखने को मिली। दरअसल मोहम्मद सिराज की पिछली गेंद पर ही ट्रेविस हेड ने छक्का लगाया था। जिसके बाद मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस दौरान सिराज और ट्रेविस हेड में कहा सुनी हो गई। बीते दिन भी मोहम्मद सिराज और मार्नस लबुशेन में कहा सुनी देखने को मिली थी। जिसके चलते मैच और रोमांचक हो गया है। दोनों टीमें जमकर स्लेजिंग कर रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की है। मोहम्मद सिराज ने भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए है।

भारत को दूसरी पारी में करना होगी शानदार बल्लेबाजी

वहीं जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की है। बुमराह ने चार विकेट अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में भारतीय टीम पर 157 रनों की लीड हासिल कर ली है। वहीं अब देखना होगा की भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में कितना स्कोर खड़ा करती है। दरअसल अब भारतीय टीम को एक बड़ा स्कोर बनाना होगा। टीम को पहले 157 रन के स्कोर को पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत का लक्ष्य भी देना होगा। ऐसे में भारतीय टीम को कम से कम 450 रन से ज्यादा का स्कोर बनाना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews