
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर रविवार से वनडे सीरीज शुरू हो जाएगी। इसे लेकर दोनों ही टीमों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। बता दें कि वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से ही दोनों खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं देखा गया है, ऐसे में लंबे समय बाद दोनों खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले ट्रैविस हेड ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर मजेदार जवाब दिया है।
दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले ट्रैविस हेड और अक्षर पटेल प्रेस के सवालों का जवाब देने पहुंचे थे। इस दौरान ट्रैविस हेड से विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कई तरह के सवाल पूछे गए। ट्रैविस हेड ने इन सवालों का जवाब बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया।
Travis Head: They both are white ball greats. Probably Virat Kohli is the greatest white-ball player and Rohit Sharma is not far behind. I hope they both are going to play 2027 World Cup. It will be great for the game.
— Rohan💫 (@rohann__45) October 17, 2025
दोनों 2027 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे: ट्रैविस हेड
दरअसल, पहले वनडे मुकाबले से पहले ट्रैविस हेड अक्षर पटेल के साथ प्रेस के सवालों का जवाब देने पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर ट्रैविस हेड से सवाल पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि ‘दोनों ही भारत के लिए शानदार खिलाड़ी रहे हैं। मुझे लगता है कि अक्षर उनके बारे में मुझसे ज्यादा जानते हैं, लेकिन यह दो बेहतरीन खिलाड़ी हैं दो सर्वश्रेष्ठ व्हाइट बॉल क्रिकेट के खिलाड़ी। हालांकि विराट शायद व्हाइट बॉल क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी रहे हैं और रोहित भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। दोनों 2027 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे।’
अक्षर पटेल की हंसी छूट पड़ी
ऐसे मजेदार जवाब के बाद ट्रैविस हेड ने अक्षर पटेल की तरफ देखा तो अक्षर पटेल की हंसी छूट पड़ी। इसी दौरान ट्रैविस हेड ने कहा कि मुझे लगता है कि दोनों कोशिश कर रहे हैं कि वर्ल्ड कप तक खेलें। यह खेल के लिए बहुत अच्छी बात है कि वे अभी भी खेल रहे हैं। ट्रैविस हेड ने कहा कि बतौर ओपनर बल्लेबाज रोहित ने जो किया है, उसके लिए मेरे मन में बहुत ज्यादा सम्मान है। मुझे उनकी कमी खलती है, लेकिन मुझे लगता है कि वे वर्ल्ड कप तक खेलेंगे। वहीं, रोहित और विराट को लेकर अक्षर पटेल का कहना है कि दोनों ही पेशेवर खिलाड़ी हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। वे खेलने के लिए तैयार हैं। अगर आप उनके फॉर्म की बात करते हैं तो वे अच्छी तरह तैयारी कर रहे हैं। दोनों ने अपना फिटनेस टेस्ट दिया है और वे खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

