मेलबर्न टेस्ट से बाहर हो सकते हैं ट्रेविस हेड! बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में खेलने पर अभी भी संशय बना

26 दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ट्रेविस हेड के खेलने पर अभी भी संशय बना हुआ है। बता दें कि पिछले मैच में ट्रेविस हेड चोंटिल हो गए थे।
मेलबर्न टेस्ट से बाहर हो सकते हैं ट्रेविस हेड! बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में खेलने पर अभी संशय बना

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इस समय बराबरी पर है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से खेला जाएगा। वहीं इस टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल पिछले मैच में चोंटिल हुए ट्रेविस हेड चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह भारतीय खेमे के लिए एक अच्छी खबर होगी, क्योंकि ट्रेविस हेड इस सीरीज में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में नजर आ रहे हैं।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में भी ट्रेविस हेड दिखाई नहीं दिए। इसके बाद इस पर चर्चा छिड़ गई कि शायद ट्रेविस हेड चौथे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे, यदि ऐसा होता है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक बड़ा झटका हो सकता है।

क्या मेलबर्न टेस्ट में खेलते हुए दिखाई देंगे ट्रेविस हेड?

दरअसल ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट मैच में ट्रेविस हेड को चोंट लग गई थी, जिसके चलते ट्रेविस हेड बैटिंग करने के दौरान लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि अब मेलबर्न टेस्ट के प्रैक्टिस सेशन में भी ट्रेविस हेड अभ्यास करते हुए दिखाई नहीं दिए हैं। हालांकि ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद हेड की ओर से कहा गया था कि उन्हें सिर्फ हल्का दर्द है और वह मेलबर्न टेस्ट में खेलते हुए दिखाई देंगे, लेकिन अब ट्रेविस हेड इस मैच के प्रैक्टिस सेशन में दिखाई नहीं दिए हैं। ऐसे में खबरें आ रही है कि वह इस टेस्ट में से बाहर हो सकते हैं।

भारतीय टीम के लिए मुसीबत बनते जा रहे है ट्रेविस हेड

रिपोर्ट की माने तो मंगलवार को ट्रेविस हेड अपनी फिटनेस साबित करेंगे। प्रेक्टिस स्टेशन में शामिल नहीं होने को लेकर टीम की ओर से इसे ‘वैकल्पिक’ बताया गया है। ऑस्ट्रेलिया के कोच का कहना है कि मुझे भरोसा है कि ट्रेविस हेड बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में खेलेंगे। बता दें कि इस सीरीज में ट्रेविस हेड शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सीरीज में अब तक 81.02 की औसत से 409 रन बना लिए हैं। ऐसे में भारतीय खेमे के लिए ट्रेविस हेड एक बड़ी मुसीबत बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले टेस्ट मैच में भी ट्रेविस सहज ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब तक इस सीरीज में ट्रेविस हेड दो शतक लगा चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152 रन रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews