भारत के खिलाफ कैसा रहा है ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड? क्या वह वाकई टीम के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं?

भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला आज दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा और यह दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी परेशानी ट्रेविस हेड दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, भारत के खिलाफ ट्रेविस हेड का अब तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है।
भारत के खिलाफ कैसा रहा है ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड? क्या वह वाकई टीम के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं?

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले से पहले क्रिकेट के दिग्गज अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने भी सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय मांजरेकर का कहना है कि भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा ट्रेविस हेड हैं और भारतीय गेंदबाज आज के इस मुकाबले में उन्हें जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करेंगे।

अगर पिछले कुछ मुकाबलों पर नजर डालें तो ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में भारतीय टीम आज उन्हें जल्द से जल्द पवेलियन भेजने की कोशिश करेगी। बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भी ट्रैविस हेड ने ही ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी कराई थी।

भारत के खिलाफ रहा है शानदार रिकॉर्ड

ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ पिछले कुछ मुकाबलों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 9 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 101.76 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 43.12 की औसत से 345 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ वह वनडे में एक शतक और एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का जख्म भारत अभी भूला नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों को आउट करने के बावजूद ट्रैविस हेड ने एक छोर से मैच संभाले रखा था और ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

ट्रेविस हेड को लेकर संजय मांजरेकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी

इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भी शानदार पारी खेली थी और ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया था। उस मैच में ट्रैविस हेड ने 137 रन बनाए थे। ऐसे में भारतीय टीम को उन्हें जल्द से जल्द आउट करना चाहिए, चाहे वह कोई भी गेंदबाज हो। ट्रेविस हेड ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख पलट सकते हैं और भारत के खिलाफ उनके आंकड़े हैरान करने वाले हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews