इस युवा खिलाड़ी को मिली काव्या मारन की टीम की कप्तानी, जानिए क्यों जताया टीम ने भरोसा?

SA20 के चौथे सीजन के लिए काव्या मारन की टीम ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। दरअसल, सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने कप्तानी की यह बड़ी जिम्मेदारी ट्रिस्टन स्टब्स को सौंपी है। जानकारी दे दें कि यह खिलाड़ी पहले सीजन से ही सनराइजर्स की टीम का हिस्सा है।
इस युवा खिलाड़ी को मिली काव्या मारन की टीम की कप्तानी, जानिए क्यों जताया टीम ने भरोसा?

साउथ अफ्रीका की T20 लीग SA20 के चौथे सीजन के लिए जोहान्सबर्ग में ऑक्शन किया गया था। इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को खरीदा गया। इन खिलाड़ियों पर टीमों ने मोटी रकम लुटाई। वहीं दूसरी ओर, सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने अपने नए कप्तान का ऐलान भी कर दिया है। दरअसल अब काव्या मारन की टीम ने यह जिम्मेदारी ट्रिस्टन स्टब्स को सौंपी है। यह विकेटकीपर बल्लेबाज अब 2026 के सीजन में टीम की कमान संभालेगा।

दरअसल, सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने इस ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों पर दांव खेला है और युवाओं को टीम में जोड़ने का काम किया है। हालांकि इस ऑक्शन में रिकॉर्ड तोड़ बोलियां देखने को मिलीं। सुपर जायंट्स ने 7 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड राशि में एडन मार्क्रम को शामिल किया है।

पहले सीजन से ही ट्रिस्टन स्टब्स टीम का हिस्सा

वहीं, सनराइजर्स के नए कप्तान अब स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स होंगे, जो साउथ अफ्रीका की T20 लीग में टीम की कमान संभालेंगे। पहले सीजन से ही ट्रिस्टन स्टब्स टीम का हिस्सा हैं। हालांकि पहले एडन मार्क्रम टीम के कप्तान थे, जिन्होंने दो बार टीम को चैंपियन भी बनाया। लेकिन अब एडन मार्क्रम को टीम से बाहर किया गया है और उनकी जगह ट्रिस्टन स्टब्स ने ली है। इसे लेकर टीम की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी जारी किया गया, जिसमें कप्तान के नाम का ऐलान किया गया और स्टब्स को बधाई दी गई।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए शानदार प्रदर्शन किया

जानकारी दे दें कि 25 साल के ट्रिस्टन स्टब्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई मैचों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को हैरान किया और महत्वपूर्ण मैच जिताए हैं। जिसके चलते अब टीम ने उन पर भरोसा जताया है। साउथ अफ्रीका की T20 लीग SA20 में उन्होंने 140.11 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 723 रन बनाए हैं। पिछले तीन सीजन में उन्होंने इस टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। बता दें कि मौजूदा सीजन के लिए टीम ने ऑक्शन से पहले ही ट्रिस्टन स्टब्स को रिटेन कर लिया था। टीम ने जॉनी बेयरस्टो को भी प्री-साइन किया था।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप का स्क्वॉड

ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीत्जके, अल्लाह गजनफर, मार्को यानसन, एडम मिल्ने, एनरिक नॉर्खिया, जॉर्डन हरमन, सेनुरान मुथुसामी, लुईस ग्रेगरी, पैट्रिक क्रूगर, बेयर्स स्वानपोल, लूथो सिपामला, मिचेल वान बुरेन, क्रिस वुड, सीजे किंग और जेपी किंग।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews