
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) के बीच ट्विटर वार चल रहा है। ICC T20 वर्ल्ड कप के एक मैच में भारत से 10 विकेट से जीतने के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी जीत को पचा नहीं पा रहे हैं। वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार भारत को कोई मैच हराने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर भद्दे कमेंट्स पर उतर आये हैं। ट्विटर से लेकर तमाम सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पाकिस्तानी क्रिकेटर भारतीय खिलाड़ियों कर रहे हैं अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं।
पाकिस्तान (Pakistan Ceicket) के पूर्व क्रिकेटर और मैच फिक्सिंग के बाद ICC द्वारा पांच साल के लिए प्रतिबंधित किये गए पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 24 अक्टूबर को खेले गए मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद ट्विटर पर हरभजन सिंह को निशाना बनाते हुए ट्वीट किया कि – हेलो एवरीवन पूछना ये था कि भज्जी पा जी ने टीवी तो नहीं तोड़ा अपना। ..
ये भी पढ़ें – VIDEO: सीएम शिवराज बोले- लोगों को ट्विटर कमलनाथ नहीं, आवास योजना के मकान चाहिए
मोहम्मद आमिर के ट्वीट के बाद हरभजन ने आमिर की बॉल पर उनके द्वारा मारा गया सिक्स वाला पुराना वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट को उसे टैग करते हुए जवाब दिया – अब तुम भी बोलोगे, ये 6 की लैंडिंग तुम्हारे घर के टीवी पर तो नहीं हुई थी ?
ये भी पढ़ें – Gwalior News: कांग्रेस विधायक के घर के बाहर जहर खाने वाले प्रॉपर्टी डीलर की मौत
इसके बाद दोनों के बीच ट्विटर पर वार चलता रहा। हरभजन ने कुछ और पोस्ट शेयर करते हुए मोहम्मद आमिर की फोटो शेयर की जिसमें वे टेस्ट मैच में नो बॉल डालते हुए दिख रहे हैं। मोहम्मद आमिर ने अभद्र टिप्पणी की तो हरभजन ने मैच फिक्सिंग की बात याद दिलाते हुए आमिर को लताड़ा और फिर ट्वीट किया – फिक्सर को सिक्सर, चल दफा हो जा .. मोहम्मद आमिर ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया।
https://twitter.com/iamamirofficial/status/1452536740724592646
Ab Tum bi bologe @iamamirofficial yeh 6 ki landing tumhare ghar k tv par to nahi hui thi ?? Koi nahi hota hai end of the day it’s a game of cricket as u rightly said 🤣 https://t.co/XqSnWhg9t3 pic.twitter.com/4IuWpPOpF1
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 26, 2021
https://twitter.com/iamamirofficial/status/1453061342718578690
Lords mai no ball kaise ho gya tha ?? Kitna liya kisne diya ? Test cricket hai no ball kaise ho sakta hai ? Shame on u and ur other supporters for disgracing this beautiful game https://t.co/nbv6SWMvQl
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 26, 2021
https://twitter.com/iamamirofficial/status/1453063251785392133
For people like you @iamamirofficial only Paisa paisa paisa paisa .. na izzat na kuch aur sirf paisa..bataoge nahi apne desh walo ko aur supporters ko k kitna mila tha .. get lost I feel yuk talking to people like you for insulting this game and making people fool with ur acts https://t.co/5aPmXtYKqm pic.twitter.com/PhveqewN6h
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 26, 2021
Fixer ko sixer.. out of the park @iamamirofficial chal daffa ho ja pic.twitter.com/UiUp8cAc0g
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 26, 2021
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

