भारत ने जीत के साथ की एशिया कप 2025 की शुरुआत, इस भारतीय खिलाड़ी ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

एशिया कप 2025 की शुरुआत भारतीय टीम ने शानदार जीत के साथ की है। भारत ने लीग मैच के पहले मुकाबले में यूएई की टीम को 9 विकेट से हराया। 58 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने मात्र 4.3 ओवर में ही चेज़ कर दिया।
भारत ने जीत के साथ की एशिया कप 2025 की शुरुआत, इस भारतीय खिलाड़ी ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

एशिया कप 2025 में भारत और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। यूएई ने भारतीय टीम को 58 रनों का लक्ष्य दिया था, हालांकि भारतीय टीम ने मात्र 4.3 ओवर में ही 60 रन बना दिए और मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया। अभिषेक शर्मा ने मात्र 16 गेंद पर तीस रन बना डाले, हालांकि उन्होंने अपना विकेट खो दिया, लेकिन टीम को जीत तक पहुंचा दिया। जबकि शुभमन गिल ने 20 गेंद में 20 रन की शानदार पारी खेली और टीम को नाबाद जीत दिला दी।

दरअसल, मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था। यूएई की टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। टीम ने 26 रन तक अपना कोई विकेट नहीं गंवाया। हालांकि 26 के स्कोर पर आलीशान सरफु का विकेट टीम ने खो दिया। पहला झटका टीम को जसप्रीत बुमराह ने दिया, जबकि दूसरा विकेट भी 29 रन पर ही गिर गया।

यूएई की टीम पूरी तरह से बिखर गई

इसके बाद यूएई की टीम पूरी तरह से बिखर गई। हर बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखरता चला गया। 29 पर जहां टीम ने दो विकेट गंवाए थे, तो वहीं 50 पर अपने पांच विकेट खो बैठी और मात्र सात रन जोड़ने के अंदर टीम ने अपने पांच और विकेट भी खो दिए। 57 के स्कोर पर टीम ने अपने 10 विकेट गंवा दिए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन आलीशान सरफ ने बनाए। उन्होंने 22 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मोहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 3 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाया।

कुलदीप यादव बने मैन ऑफ द मैच

भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए और मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जीता। जबकि शिवम दुबे ने तीन विकेट, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। इस मुकाबले में कई शानदार रिकॉर्ड बने। अभिषेक शर्मा ने मुकाबले की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और ऐसे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। जबकि यह मुकाबला 106 गेंद रहते ही खत्म हो गया। भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा गेंदें रहते हुए मुकाबला जीतने के मामले में चौथा स्थान हासिल किया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews