MP Ranji Trophy Champion टीम को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी बधाई, बोले इतिहास कायम रहेगा

MP Ranji Trophy Champion टीम को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी बधाई, बोले इतिहास कायम रहेगा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम (MP Ranji Trophy Champion) ने फ़ाइनल मुकाबले में आज मुंबई जैसी टीम को हराकर चैम्पियनशिप पर कब्ज़ा कर लिया। मध्य प्रदेश की इस जीत के बाद पूरे प्रदेश में उत्साह और उत्सव का माहौल है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने विजेता टीम का नागरिक अभिनन्दन  करने की घोषणा की है।  उधर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारी टीम ने जो इतिहास बनाया है वो कायम रहेगा।

41 बार की चैम्पियन मुंबई जैसी मजबूत टीम को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर आज मध्य प्रदेश की टीम ने कब्ज़ा कर लिया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)  ने इस जीत पर बहुत ख़ुशी जताई है, उन्होंने कहा कि  MPCA की रणजी टीम ने जो इतिहास बनाया है वो कायम रहेगा।

ये भी पढ़ें – MP Ranji Trophy Champion टीम के खिलाड़ियों के परिजनों का सीएम शिवराज ने किया सम्मान, कही बड़ी बात 

[dgv_vimeo_video id=”724196629″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews