क्या कल ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज खिलाड़ी लेने वाला है संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सभी की निगाहें

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा कल यानी 2 जनवरी को अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें और अंतिम मुकाबले से पहले वह यह बड़ा फैसला ले सकते हैं। दरअसल यह दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है।
क्या कल ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज खिलाड़ी लेने वाला है संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सभी की निगाहें

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी सीरीज खेली जा रही है। अब तक खेले गए चार मुकाबलों में से तीन मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच पांचवां और अंतिम मुकाबला एमसीजी ग्राउंड, मेलबर्न पार्क में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है। सीरीज जीतने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम अंतिम मुकाबले को जीत के साथ समाप्त करना चाहेगी, लेकिन इस सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले की शुरुआत से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस्मान ख्वाजा अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही इस सीरीज में उस्मान ख्वाजा लगातार सुर्खियों में रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन एवरेज रहा है। मौजूदा टेस्ट सीरीज पर नजर डालें तो उस्मान ख्वाजा पर्थ टेस्ट में चोटिल हो गए थे। इसके बाद ब्रिस्बेन में खेले गए मुकाबले में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। ऐसे में अब उनके रिटायरमेंट की खबरें चर्चा बटोर रही हैं।

क्या उस्मान ख्वाजा करेंगे संन्यास का ऐलान?

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई अखबार द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक उस्मान ख्वाजा शुक्रवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। हालांकि इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि उस्मान ख्वाजा रिटायरमेंट की खबरों पर चुप्पी तोड़ सकते हैं। वहीं कोड इंडिया से बातचीत करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइकल क्लार्क ने कहा कि उस्मान ख्वाजा संन्यास की घोषणा करने वाले हैं। माइकल क्लार्क ने उम्मीद जताई है कि उस्मान ख्वाजा शानदार पारी खेलकर अच्छी यादों के साथ अपने करियर का अंत करेंगे।

क्या होगा कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में?

दरअसल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांचवें मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहले ही अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। इस स्क्वॉड में उस्मान ख्वाजा का नाम भी शामिल है। पांचवें मुकाबले में भी टीम के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस बाहर रहेंगे, ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करते हुए नजर आएंगे। हालांकि आखिरी मुकाबला अब उस्मान ख्वाजा के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या उस्मान ख्वाजा इस मुकाबले से पहले रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे या फिलहाल अपनी संन्यास की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया देंगे।

पांचवें टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड:

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews