वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर इस खिलाड़ी ने कसा तंज, कहा – “वह 14 साल का ही है कि नहीं?”

हाल ही में नितीश राणा ने दिल्ली प्रीमियर लीग में जबरदस्त पारी खेलकर अपनी टीम को जिताया था। नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच हुई नोकझोंक ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। लेकिन इसी बीच अब नितीश राणा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर इस खिलाड़ी ने कसा तंज, कहा - "वह 14 साल का ही है कि नहीं?"

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सभी को हैरान कर दिया था। छोटी सी उम्र में शानदार शतक लगाकर उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को अपना नाम लेने पर मजबूर कर दिया था। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 साल के खिलाड़ी ने आईपीएल में बतौर भारतीय सबसे तेज शतक जड़ने का इतिहास रच दिया था। साथ ही सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन के बीच कई बार यह विवाद खड़ा हुआ कि उनकी उम्र छुपाई गई है और वैभव सूर्यवंशी 14 वर्ष के नहीं हैं।

दरअसल, आईपीएल के बाद भी यह सवाल उठते रहे कि वैभव सूर्यवंशी द्वारा अपनी उम्र छुपाई गई है और वह 14 वर्ष के नहीं हैं। हाल ही में अब उनकी उम्र को लेकर उनके ही साथी खिलाड़ी नितीश राणा ने मजाक में बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

जानिए क्या बोले नितीश राणा?

दरअसल, नितीश राणा की टीम ने हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया। इस लीग में नितीश राणा वेस्ट दिल्ली लायंस की कप्तानी कर रहे थे। इसी दौरान नितीश राणा से राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों को लेकर सवाल किया गया। उनसे वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को लेकर भी सवाल किए गए। वैभव के बारे में बोलते हुए मजाक में नितीश राणा ने कहा कि “वह 14 साल का ही है कि नहीं?” हालांकि इस दौरान नितीश राणा ने मजाक-मस्ती में यह बात कही, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर कई बार बड़े-बड़े खिलाड़ी सवाल उठा चुके हैं।

संजू सैमसन को लेकर भी कही बात

वहीं, इसी बीच नितीश राणा ने मजाक-मस्ती में यह भी कह डाला कि संजू सैमसन अगले साल खेलने वाले हैं या नहीं, यह नहीं पता। दरअसल, राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन के बारे में नितीश राणा से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगले साल वह कहां खेलने वाले हैं, यह पता नहीं। बता दें कि हाल ही में यह रिपोर्ट सामने आई थी कि संजू सैमसन आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम से नाता तोड़ सकते हैं और किसी और टीम के साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड डील की बात सामने आई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हो सका है कि राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह डील हुई है या नहीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews