34 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, साक्षी बने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, यहां जानिए पूरी डिटेल

पिछले कुछ समय में क्रिकेट की दुनिया में वैभव सूर्यवंशी ने गजब का नाम कमाया है। पहले आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक ठोककर बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक रिकॉर्ड के साक्षी बने है। इंग्लैंड में 34 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया गया है।
34 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, साक्षी बने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, यहां जानिए पूरी डिटेल

14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बड़े-बड़े रिकॉर्ड वे अपने नाम करते जा रहे हैं। वहीं अब वे 34 साल पुराना एक वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने के साक्षी बने है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड 1991 में बना था। दरअसल, यह रिकॉर्ड इंग्लैंड और इंडिया ने रनों के मामले में तोड़ा है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ उन्होंने क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

दरअसल वैभव सूर्यवंशी जिस रिकॉर्ड के साक्षी बने है वह खास इसलिए भी है क्योंकि जो रिकॉर्ड टूटा है वह उनके जन्म से 20 साल पहले बना था। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी का जन्म 2011 में हुआ था, जबकि यह रिकॉर्ड 1991 में बना था। ऐसे में मात्र 14 साल के बच्चे का इस कारनामें का साक्षी बनना इसे और भी खास बना देता है।

जानिए क्या है यह रिकॉर्ड?

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने यूथ टेस्ट में सबसे ज़्यादा बने कुल रनों के रिकॉर्ड का हिस्सा बनकर अपना नाम दर्ज करवाया है। इस समय भारत की अंडर-19 टीम, सीनियर टीम और महिला टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर है। इस दौरे पर वैभव सूर्यवंशी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम ने दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज़ से की थी, जिसमें भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और पांच मैचों की वनडे सीरीज़ को 3-2 से जीत लिया। इस सीरीज़ में वैभव सूर्यवंशी ने 143 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके चलते उन्होंने सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाए थे।

कैसे बना यह वर्ल्ड रिकॉर्ड?

दरअसल, जिस रिकॉर्ड की हम बात कर रहे हैं, वह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने नहीं बनाया है बल्कि वे इस रिकॉर्ड के गवाह बने हैं। भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच खेले गए पहले यूथ टेस्ट में दोनों टीमों ने मिलकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और 15 छक्के लगा दिए। इसके साथ ही इस टेस्ट में 1497 रन बनाए गए, जो कि अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। भारत की अंडर-19 टीम ने दोनों पारियों में मिलाकर 10 छक्कों के साथ 748 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड की टीम ने पांच छक्कों के साथ 709 रन बनाए। इस तरह दोनों टीमों ने मिलकर 1497 रन बनाए। बता दें कि भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 70 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। साल 1991 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने यूथ टेस्ट में 1430 रन बनाए थे, जबकि अब भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम ने 1497 रन बनाकर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews