शतक लगाने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी को जाना पड़ सकता है टीम से बाहर! यह बड़ी वजह आई सामने

राजस्थान रॉयल्स का आने वाला मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा, लेकिन इस मुकाबले से पहले एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, इस मुकाबले में संजू सैमसन की वापसी तय मानी जा रही है, लेकिन अगर संजू सैमसन टीम में शामिल होते हैं, तो किसी एक बल्लेबाज को बाहर जाना पड़ेगा।
शतक लगाने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी को जाना पड़ सकता है टीम से बाहर! यह बड़ी वजह आई सामने

इस समय आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की हो रही है, क्योंकि हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक लगाकर यह साबित कर दिया कि वह एक होनहार खिलाड़ी हैं। लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी को बाहर जाना पड़ सकता है। दरअसल, टीम का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है, और इस मुकाबले में टीम के रेगुलर कप्तान संजू सैमसन की वापसी तय मानी जा रही है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी में से किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या वैभव सूर्यवंशी 10 मुकाबलों के बाद बाहर जाएंगे? अगर ऐसा होता है, तो राजस्थान के फैंस पूरी तरह से निराश हो सकते हैं क्योंकि हाल ही में सूर्यवंशी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ऐसे में उन्हें बाहर करना टीम के लिए नुकसान साबित हो सकता है। लेकिन दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में क्या यशस्वी को बाहर बैठना पड़ेगा?

यह सवाल क्यों उठ रहा है

अब तक खेले गए राजस्थान के मुकाबलों में जब भी संजू सैमसन खेले हैं, तो वे बतौर मुख्य बल्लेबाज शामिल हुए हैं। ऐसे में अगर संजू सैमसन की वापसी होती है, तो किसी ओपनर बल्लेबाज को बाहर जाना पड़ेगा। लेकिन वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी अब तक शानदार नजर आई है। दोनों ही बल्लेबाज रन बनाने का कारण बने हैं। ऐसे में क्या राजस्थान यह बड़ा फैसला लेगा? हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि टीम को संतुलन देने के लिए कप्तान संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में अब किसी अन्य खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर जाना पड़ सकता है।

कैसा है संजू सैमसन का तीन नंबर पर रिकॉर्ड?

अगर संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। दरअसल, संजू सैमसन के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 92 पारियों में राजस्थान की ओर से 38 की औसत से 3035 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 20 अर्धशतक भी लगाए हैं। ऐसे में यह साफ है कि तीसरे नंबर पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि, सैमसन अन्य पायदानों पर भी शानदार बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि अगर संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं और विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं, तो क्या धो्रव जुरेल को बाहर जाना पड़ेगा?

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews