इस दिग्गज खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी को कर दिया इग्नोर! इस पारी को बताया IPL 2025 की सर्वश्रेष्ठ पारी

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ पारी वैभव सूर्यवंशी की जगह किसी और खिलाड़ी की बताई है। अब उनका यह बयान खूब चर्चा बटोर रहा है। उनके मुताबिक इस खिलाड़ी ने आईपीएल में उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया और टीम को सबसे ज्यादा मजबूती दी है।
इस दिग्गज खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी को कर दिया इग्नोर! इस पारी को बताया IPL 2025 की सर्वश्रेष्ठ पारी

कुछ समय के लिए आईपीएल 2025 को स्थगित किया गया है, लेकिन दर्शकों में आईपीएल का रोमांच अभी खत्म नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर ऐसी कई खबरें वायरल होती रहती हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में एक ऐसी खबर वायरल हुई है जिसने खलबली मचा दी है। दरअसल, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का एक बयान खूब चर्चा में है। नवजोत सिंह सिद्धू ने वैभव सूर्यवंशी को नजरअंदाज किया है। उन्होंने आईपीएल 2025 की सबसे सर्वश्रेष्ठ पारी वैभव सूर्यवंशी की नहीं बल्कि किसी और खिलाड़ी की बताई है।

नवजोत सिंह सिद्धू के मुताबिक, इस मौजूदा सीजन में सबसे शानदार पारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रोमारियो शेफर्ड ने खेली है। बता दें कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 गेंद में 53 रन बनाए थे, जिसे नवजोत सिंह सिद्धू ने आईपीएल 2025 की सबसे शानदार पारी कहा है।

वैभव की पारी से ज्यादा अहम थी रोमारियो की पारी?

इसके साथ ही उन्होंने सबसे अच्छी टीम भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ही बताया है। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 35 गेंद पर शतक लगाया था और आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। इसके अलावा वे सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन चुके हैं, जिसके चलते उन्हें दुनिया भर में खूब सराहा गया और तारीफें मिलीं। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकी जमकर तारीफ की, लेकिन उन्होंने आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ पारी रोमारियो शेफर्ड की बताई है। उनके मुताबिक, रोमारियो ने जबरदस्त खेल दिखाया और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पूरा मैच पलट दिया। उनकी मात्र 14 गेंदों की पारी ने बेंगलुरु को वह मैच जिता दिया।

सबसे मजबूत टीम भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बताया

दरअसल, इसी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू ने आईपीएल 2025 की सबसे मजबूत टीम भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ही बताया। मौजूदा समय में बेंगलुरु की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। उन्होंने कहा कि रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु बेहद संतुलित नजर आ रही है। रजत पाटीदार निर्भीक कप्तान हैं। वह एक ऐसा इंजन हैं जिसे विराट कोहली अच्छे से ड्राइव कर सकते हैं। युवा इंजन और विराट जैसा अनुभवी ड्राइवर बेंगलुरु को शानदार यूनिट बना रहा है। इसमें फिल्म साल्ट जैसे खिलाड़ी भी हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि बेंगलुरु का मध्यक्रम सबसे मजबूत है जितेश शर्मा, टीम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। अगर आप सर्वश्रेष्ठ पारी की बात करें, तो मैं रोमारियो शेफर्ड की 14 गेंदों में 53 रनों की पारी को बोलूंगा।

गेंदबाजी बेहद मजबूत है

दरअसल, इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने आरसीबी की तेज गेंदबाजी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम में जबरदस्त गेंदबाज हैं। अब गेंदबाजी में देख लो विविधता है। एक यश दयाल है, एक जोश हैज़लवुड है, भुवनेश्वर कुमार है। या फिर स्पिन में देख लो, सुयश शर्मा हो चाहे कुणाल पांड्या हर एक मैच में एक नया हीरो दिखाई देता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews