15 साल 99 दिन.. सबसे कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम के लिए डेब्यू, ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर लिया है। वैभव ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया है। जिसके बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Vaibhav Suryavanshi

भारतीय क्रिकेट फैंस को जिस पल का इंतजार था शनिवार को वह खत्म हो चुका है। वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मौका दिया गया है। वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू के साथ ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर खुद ने नया इतिहास रच दिया है।

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव को उप-कप्तान तिलक वर्मा से डेब्यू कैप सौंपी। जानकारी के लिए बता दें कि वैभव को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भी चुना गया था लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था।

बता दें कि भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन का आयरलैंड के खिलाफ प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी उनका बल्ला खामोश रहा। जिसक वजह से उन्हें दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में जगह पाने का इंतजार कर रहे वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया। संजू सैमसन की बीती 3 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 5 रन आए हैं। टॉस के बाद हेडकोच गौतम गंभीर संजू से बातचीत करते हुए भी नजर आए।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब वैभव सूर्यवंशी पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में वर्ष 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।

इस सूची में तीसरे स्थान पर पीयूष चावला हैं, जिन्होंने 17 साल 75 दिन की उम्र में 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। चौथे स्थान पर एल. शिवरामकृष्णन का नाम है, जिन्होंने 17 साल 118 दिन की उम्र में 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। वहीं पार्थिव पटेल ने 17 साल 152 दिन की उम्र में 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। इस सूची में मनिंदर सिंह छठे स्थान पर हैं, जिन्होंने 17 साल 193 दिन की उम्र में 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

IPL 2026 में ऑरेंज कैप विजेता रहे वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी खींच लिया था। उनकी पारियों ने भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया था। इसके अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार पारियां खेली। IPL 2026 की बात करें तो टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था। इससे पहले उन्होंने अंडर- 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन बनाए थे। उनके इस कमाल के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews