आकाश चोपड़ा की अनकैप्ड IPL XI में वैभव सूर्यवंशी से लेकर शशांक तक का नाम, यहां देखें इस दमदार टीम की पूरी लिस्ट

आईपीएल 2025 के खत्म होते ही क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने अपनी-अपनी बेस्ट इलेवन बनानी शुरू कर दी है। ऐसे में आकाश चोपड़ा ने भी उन भारतीय खिलाड़ियों की एक टीम चुनी है, जिन्हें अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। इस अनकैप्ड XI में युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी से लेकर अनुभवशील शशांक सिंह तक शामिल हैं। देखिए कौन-कौन है इस खास टीम का हिस्सा।
आकाश चोपड़ा की अनकैप्ड IPL XI में वैभव सूर्यवंशी से लेकर शशांक तक का नाम, यहां देखें इस दमदार टीम की पूरी लिस्ट

भारत के पूर्व ओपनर और मशहूर क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2025 के बाद एक खास टीम चुनी है। उन्होंने ऐसे भारतीय खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन बनाई है, जिन्हें अभी तक टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला है। इस टीम में पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स जैसे फ्रेंचाइज़ी के नए सितारों को जगह मिली है।

इस टीम का उद्देश्य सिर्फ प्रदर्शन नहीं, बल्कि ये दिखाना भी है कि भारत के पास कितनी गहराई में टैलेंट मौजूद है। खास बात यह है कि इस टीम का कप्तान भी एक अनकैप्ड खिलाड़ी को बनाया गया है, जो फिनिशर की भूमिका में खासा चमके हैं।

आकाश चोपड़ा की IPL 2025 अनकैप्ड इलेवन

दरअसल आकाश चोपड़ा की इस खास टीम में ओपनिंग के लिए प्रभसिमरन सिंह (पंजाब किंग्स) और प्रियांश आर्य को जगह मिली है। तीसरे नंबर पर रखा गया है राजस्थान रॉयल्स के सिर्फ 14 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को, जो इस सीजन की सबसे बड़ी खोजों में से एक रहे हैं। चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस के नमन धीर को रखा गया है, जिन्होंने अपने हर मौके को अच्छे से भुनाया हैं।

लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

वहीं इस टीम में मिडल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए शामिल किए गए हैं नेहल वढेरा और विप्रज निगम। वहीं, टीम की कमान सौंपी गई है पंजाब किंग्स के फिनिशर शशांक सिंह को, जिन्होंने कई बार अपनी टीम को मुश्किल हालात से निकालकर जीत दिलाई। गेंदबाजी विभाग में हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाक, और अन्य युवा गेंदबाजों को मौका मिला है। इस टीम के जरिए आकाश ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट में सिर्फ 11 नहीं, बल्कि 110 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लायक हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews