200 से 22 रन दूर हैं वैभव सूर्यवंशी! 7 छक्के लगाते ही रच देंगे इतिहास, जानिए पूरी डिटेल

वैभव सूर्यवंशी बल्ले से खूब धमाल मचा रहे हैं। अब वह इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। बता दें कि इस समय वह इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 टीम की ओर से क्रिकेट खेल रहे हैं। सूर्यवंशी 200 रन के करीब पहुंच चुके हैं।
200 से 22 रन दूर हैं वैभव सूर्यवंशी! 7 छक्के लगाते ही रच देंगे इतिहास, जानिए पूरी डिटेल

पिछले कुछ समय में क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी ने बटोरी है। यह एक ऐसा नाम रहा है जिसने बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने पहले आईपीएल 2025 में जबर्दस्त बल्लेबाजी की और मात्र 14 साल की उम्र में आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज शतक लगा दिया। उसके बाद उन्होंने इंडिया की अंडर-19 टीम में खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। अब वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने के बेहद ही करीब पहुंच चुके हैं। अगर दूसरे यूथ टेस्ट में वैभव सूर्यवंशी सात छक्के लगाते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे।

दरअसल, वैभव ने हाल ही के दिनों में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। बता दें कि इस समय भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच यूथ टेस्ट खेले जा रहे हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकला क्योंकि वह मैच ड्रॉ रहा। अब दूसरे टेस्ट मैच का इंतजार किया जा रहा है।

200 रन से 22 रन दूर वैभव सूर्यवंशी 

दरअसल, दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच चेल्म्सफर्ड में खेला जाएगा। अब इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी अपना 200 पूरा करते हुए नजर आ सकते हैं। वैभव यूथ टेस्ट में 200 रन बनाने के बेहद करीब हैं। इसके अलावा, अगर वैभव सूर्यवंशी पहली और दूसरी पारी में मिलाकर सात छक्के लगा देते हैं, तो वह वह रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लेंगे। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक यूथ टेस्ट में दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में 36 की औसत से एक शतक के साथ 108 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने यूथ टेस्ट के पहले मैच की दोनों पारियों में एक अर्धशतक के साथ कुल 70 रन बनाए। कुल मिलाकर वैभव सूर्यवंशी 178 रन पर पहुंच चुके हैं। अब अगर वह 22 रन और बना लेते हैं तो वह यूथ टेस्ट में 200 रन पूरे कर लेंगे।

कैसे 7 छक्के लगाकर रचेंगे इतिहास?

इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी छक्कों के मामले में भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अब तक भारत की अंडर-19 टीम से खेलते हुए एक पारी में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड हरबंश पंगलिया के नाम है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट में इस बल्लेबाज ने यह कारनामा किया था। लेकिन जिस फॉर्म में वैभव सूर्यवंशी हैं, ऐसे में यह रिकॉर्ड तोड़ने में उन्हें समय नहीं लगेगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही वैभव सूर्यवंशी ने एक पारी में चार छक्के लगाए थे। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में सात छक्के लगाते हैं, तो यूथ टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews