वैभव सूर्यवंशी के बाद छोटे भाई आशीर्वाद का धमाका, 10 साल की उम्र में जड़ा शतक, लगाई 21 बाउंड्री

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने एक स्थानीय मैच में शानदार शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल 10 साल के इस युवा बल्लेबाज ने 87 गेंदों में 103 रन की पारी खेली है ।
वैभव सूर्यवंशी के बाद छोटे भाई आशीर्वाद का धमाका, 10 साल की उम्र में जड़ा शतक, लगाई 21 बाउंड्री

बिहार से निकलकर भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी के परिवार से अब एक और खिलाड़ी का नाम सामने आया है। दरअसल उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने समस्तीपुर में खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में शतकीय पारी खेलकर क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। क्रिकेट अकादमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए आशीर्वाद ने 87 गेंदों में 103 रन बनाए हैं। उनकी पारी में 20 चौके और एक छक्का शामिल रहा है। वहीं इतनी कम उम्र में दिखाई गई यह बल्लेबाजी प्रतिभा आने वाले समय के लिए बड़े संकेत मानी जा रही है।

दरअसल आशीर्वाद की इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर स्कोरकार्ड और वीडियो साझा किया है, जिसके बाद क्रिकेट फैंस ने भी युवा बल्लेबाज को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी बेटे की पारी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि परिवार को आशीर्वाद से भी बड़ी उम्मीदें हैं।

आशीर्वाद सूर्यवंशी का शतक बना चर्चा का विषय

10 साल की उम्र में शतक लगाना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए खास उपलब्धि माना जाता है। आशीर्वाद ने अपनी पारी के दौरान शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनकी पारी की बदौलत क्रिकेट अकादमी ताजपुर ने 29.5 ओवर में 234 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। वहीं पिता संजीव सूर्यवंशी पहले भी कह चुके हैं कि वे आशीर्वाद को व्यवस्थित तरीके से ट्रेनिंग दिला रहे हैं और चाहते हैं कि आने वाले वर्षों में वह भी बड़े स्तर पर क्रिकेट खेले।

वैभव सूर्यवंशी ने कमाया नाम

दरअसल आशीर्वाद की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि उनके बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी पहले ही भारतीय क्रिकेट में बड़ी पहचान बना चुके हैं। हाल ही में वैभव का चयन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तथा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ था। कम उम्र में राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों में उनका नाम शामिल हो चुका है। जानकारी दे दें कि आईपीएल 2026 में भी वैभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके अलावा उन्हें कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी मिले।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews